{"_id":"5a3ec2e34f1c1b686a8bb894","slug":"51514062563-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुभम कुमार और शुभम केशरी बने गंगापुर परिसर के प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुभम कुमार और शुभम केशरी बने गंगापुर परिसर के प्रतिनिधि
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजातालाब। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के डॉ. विभूति नारायण परिसर गंगापुर में परिसर प्रतिनिधि के चुनाव में शुभम कुमार व शुभम केसरी ने जीत हासिल की। यहां कुल मत 2535 दर्ज हैं जिनमें 1172 छात्रों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनाव के लिए चार बूथ बनाए गए थे। मतदान सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। इस दौरान विद्यापीठ के कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग, गंगापुर परिसर पहुंचे थे। उन्होंने यहां मतदान व्यवस्था का जायजा लिया। इसके पश्चात तीन बजे से मतगणना प्रारंभ हुई। इसमें शुभम कुमार को सर्वाधिक 781 वोट और शुभम केसरी को 363 वोट मिले। वहीं कार्तिक वर्मा को 310 वोट और विवेक सिंह को 229 मत मिला। चुनाव अधिकारी डॉ सुरेशचंद्र चौबे ने शुभम कुमार को प्रथम परिसर प्रतिनिधि और शुभम केसरी को द्वितीय परिसर प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित किए जाने का घोषणा की। 31 छात्रों ने नोटा को वोट दिया और 12 वोट अवैध मिले। निर्वाचित प्रतिनिधियों को परिसर निदेशक प्रो शंभूनाथ उपाध्याय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रो. शिव कुमार मिश्रा, प्रो चतुर्भुज नाथ तिवारी, प्रो. रेखा, प्रो. सुशील गौतम आदि पर्यवेक्षण करते रहे। सुरक्षा व्यवस्था में डॉ. अविनाश कुमार सिंह, डॉ. रमेश मिश्रा, सुमित घोष, डॉ नंदू सिंह एवं प्रतीक सिंह लगे रहे।