फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दो साल में 45 मुकदमे, गिरफ्तारी 15 की भी नहीं नहीं

दो साल में 45 मुकदमे, गिरफ्तारी 15 की भी नहीं नहीं

Fri, 22 Dec 2017 02:25 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
दो साल में 45 मुकदमे, गिरफ्तारी 15 की भी नहीं नहीं
वाराणसी। बीएचयू परिसर और आसपास के इलाकों में बीते दो साल में हुए उपद्रव और बवाल की घटनाओं में लंका थाने में 45 मुकदमे दर्ज किए गए लेकिन गिरफ्तारी 15 आरोपियों की भी नहीं की जा सकी। जानकारों का कहना है कि परिसर में बार-बार के उपद्रव के बावजूद सिर्फ कागजी कार्रवाई तक पुलिस के सीमित रह जाने के कारण अराजकता बढ़ी है। पहले से दर्ज मुकदमों में प्रभावी कार्रवाई हुई होती तो हालात ऐसे नहीं होते।
विज्ञापन

बीएचयू के छात्रों के खिलाफ हिंसक घटनाओं को लेकर लंका थाने में बीते दो साल में दर्ज 45 मुकदमों में से चार-पांच मामलों को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर में आरोपियों की गिरफ्तारी तो दूर, उन्हें चिह्नित भी नहीं किया जा सका है। अभी पिछले 23 सितंबर को बीएचयू परिसर में छात्रों ने पुलिस पर बम फेंके थे। जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की थी। इस मामले में एक हजार अज्ञात छात्रों के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया लेकिन तफ्तीश में जुटी क्राइम ब्रांच तीन महीने बाद भी सिर्फ बयान दर्ज करने तक ही सीमित है। इसी वर्ष फरवरी महीने में बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर और सिंह द्वार पर, अप्रैल में भारतेंदु हॉस्टल और राजाराम हॉस्टल के छात्रों के बीच और सितंबर में छात्रा के साथ रैगिंग की घटना के बाद पथराव और जमकर मारपीट हुई थी लेकिन आरोपियों को अब तक चिह्नित नहीं किया जा सका। इस बारे में एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि लंका थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है कि सभी मामलों की विवेचना में तेजी लाएं और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें।
विज्ञापन

पांच चिह्नित छात्र हर बवाल में रहते हैं शामिल
लंका पुलिस के अनुसार पांच ऐसे छात्रों को चिह्नित किया गया है जो बीते डेढ़ साल से बीएचयू परिसर और आसपास होने वाली सभी हिंसक घटनाओं में शामिल रहते हैं। आला अधिकारियों के निर्देश पर इन चिह्नित पांच छात्रों के घर से लेकर यहां तक के आपराधिक मुकदमों का विवरण जुटाया जा रहा है। पुलिस इस बार इन सभी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed