फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आपराधिक छवि वाले प्रत्याशियों पर पैनी नजर

आपराधिक छवि वाले प्रत्याशियों पर पैनी नजर

Fri, 17 Nov 2017 01:42 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
आपराधिक छवि वाले प्रत्याशियों पर पैनी नजर
वाराणसी। निकाय चुनाव में हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आपराधिक मामलों के आरोपी भी किस्मत आजमा रहे हैं। ऐसे प्रत्याशियों और उनके परिवार के सदस्यों का पुलिस थानावार लेखाजोखा तैयार करा रही है। ऐसे सभी प्रत्याशियों और उनके परिवारीजनों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के साथ ही रोजाना का विवरण को थाने के रोजनामचे में दर्ज करने का निर्देश थानाध्यक्षों को दिया गया है। किसी भी तरह की संदेहास्पद गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को आशंका है कि ये प्रत्याशी चुनाव को प्रभावित करने के लिए किसी भी तरह के हथकंडे अपना सकते हैं। इसे देखते हुए इनकी निगरानी शुरू करा दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नगर निगम में अब तक ऐसे 13 वार्ड प्रत्याशी चिह्नित किए गए हैं। कुछ प्रत्याशियों के अपराधियों से नजदीकियां भी सामने आई हैं जबकि कुछ के परिवारीजन या संपर्की चुनाव मैदान में हैं। इनका भी ब्योरा खंगाला जा रहा है। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आपराधिक प्रवृत्ति वाले प्रत्याशियों पर शिकंजा कसने के लिए थाना स्तर पर वार्डवार समीक्षा कर उन्हें सूचीबद्ध करने और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed