{"_id":"5a0a01544f1c1b60678bb055","slug":"51510605140-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वादकारियों के हित में काम होना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वादकारियों के हित में काम होना चाहिए
Updated Tue, 14 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बेंच और बार की धुरी वादकारी हैं। ऐसे में उनके हित में हर हाल में काम होना चाहिए और इसमें अधिवक्ताओं का सहयोग चाहिए। सेंट्रल बार सभागार में सोमवार को यह बातें जिला जज दिनेश कुमार शर्मा ने अभिनंदन समारोह के दौरान कहीं। कहा कि हड़ताल न हो और हर हाल में प्रत्येक वकील का सम्मान होगा।
जिला जज ने कहा कि बार और बेंच की जननी का हर हाल में सम्मान होना चाहिए। पूरी कोशिश होगी कि किसी को असुविधा न हो। हम अधिवक्ता रहे हैं और अधिवक्ताओं की समस्याओं और अपेक्षाओं के बारे में जानकारी है। अदालत में कौन खड़ा है, यह मायने नहीं रखता। प्रत्येक निर्णय पत्रावली के अनुरूप ही होगा। सेंट्रल बार अध्यक्ष अशोक सिंह प्रिंस ने जिला जज को आश्वस्त किया कि बार की तरफ से रचनात्मक और सक्रिय सहयोग मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री ओमप्रकाश पांडेय ने किया। कार्यक्रम में बनारस बार अध्यक्ष अनिल पांडेय, हरिशंकर सिंह, डॉ. के सिंह, महंथ लाल, अश्वनी दुबे, अजय श्रीवास्तव, शिवानंद पांडेय, अवधेश सिंह, श्याम जी उपाध्याय, प्रमोद पाठक, कृपाशंकर सिंह, जयश्री, रेखा पटेल, विजयशंकर लाल आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।