{"_id":"59fcd7114f1c1b79548bae2e","slug":"51509742353-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल बने छात्रसंघ अध्यक्ष, अनिल महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल बने छात्रसंघ अध्यक्ष, अनिल महामंत्री
Updated Sat, 04 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर समाजवादी छात्र सभा के ‘बागी’ राहुल दुबे के सिर जीत का सेहरा सजा। महामंत्री पद पर भी सछास के ही ‘बागी’ उम्मीदवार अनिल यादव निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष और पुस्तकालय मंत्री पद पर समाजवादी और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के साझा उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का खाता तक नहीं खुला। एबीवीपी ने अपनी पिछले साल की उपाध्यक्ष की सीट भी गंवा दी है।
काशी विद्यापीठ में शुक्रवार को जबरदस्त गहमागहमी और उत्साह के बीच सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक हुए मतदान में 4725 छात्र-छात्राओं ने वोट डाले। कुल 58.10 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्धारित समय से आधा घंटा पहले दोपहर साढ़े तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। शाम साढ़े चार बजे तक परिणाम घोषित कर दिए। अध्यक्ष पद पर राहुल दुबे ने 972 वोटों से अपने प्रतिद्वंद्वी वाल्मिकी उपाध्याय को हराया। राहुल दुबे को कुल 2365 वोट मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद पर रोशन कुमार ने भारी अंतर से चुनाव जीता। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी दयाशंकर यादव को 1727 वोटों से शिकस्त दी। महामंत्री पद पर अनिल यादव ने अंकिता सिंह को 1152 वोटों से हराया। पुस्तकालय मंत्री पद पर 631 वोटों से रवि प्रताप ने सर्वेश पाठक को शिकस्त दी। संकाय प्रतिनिधियों में मानविकी संकाय प्रतिनिधि सुशील कुमार यादव, समाज विज्ञान संकाय प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार वर्मा, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पंकज वर्मा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रतिनिधि अश्वनी जायसवाल, विधि संकाय प्रतिनिधि बृज लाल निर्वाचित हुए।