फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अनंत में विलीन हुई बनारसी ठुमरी की लय

अनंत में विलीन हुई बनारसी ठुमरी की लय

Fri, 27 Oct 2017 01:43 AM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
अनंत में विलीन हुई बनारसी ठुमरी की लय
वाराणसी। सूर्योपासना के लोकोत्सव के बीच ठुमरी साम्राज्ञी पद्मविभूषण गिरिजा देवी का पार्थिव शरीर गुरुवार की शाम अनादि तीर्थ मणिकर्णिका महाश्मशान पर राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हो गया। मुखाग्नि उनके नाती अरिंदम दत्ता ने दी। इसी के साथ सुर, लय, ताल की साधना चिता की अग्नि के साथ ऐसे प्रज्ज्वलित हुई जैसे आसमान चूमने के लिए आतुर हो।
विज्ञापन

एक ओर अप्पा जी की चिता सजी तो दूसरी ओर डाला षष्ठी के व्रतियों का रेला अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए उत्सव। अद्भुत संयोग में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इससे पहले जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र, एसएसपी रामकृष्ण भारद्वाज ने पुष्पचक्र अर्पित किया और सशस्त्र जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर पेश कर उन्हें अंतिम सलामी दी। मंगलवार की रात कोलकाता में दिल का दौरा पड़ने से 88 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन

कोलकाता से गिरिजा देवी का पार्थिव शरीर जेट एयरवेज के विमान से गुरुवार दोपहर 1:05 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट लाया गया। वहां से शव वाहन पर रखकर कॉटन मिल स्थित संजय गांधी नगर कॉलोनी में उनके आवास पर लाया गया। सबसे पहले अप्पा जी के नाम पर बने पार्क में उनके पार्थिव शरीर को रखा गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए कला-संगीत, राजनीति और समाज सेवा से जुड़ी हस्तियां उमड़ पड़ीं। पुष्पांजलि देने के लिए तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश भर से पहुंचे शिष्यों, प्रशिष्यों ने नम आंखों से उनको नमन किया। इसके बाद उनके शव को उनके घर के भीतर ले जाया गया। कुछ देर में अर्थी तैयार हुई। आचार्य पं. संजय उपाध्याय और पं. सोमेश्वर पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शांति पाठ किया। सुर-ताल से शिष्याएं स्वरांजलि देती रहीं। बाबुल मोरा नैहर छूटो जाए... के सुर गूंजने लगे। फिर फूलों से सजे वाहन पर पार्थिव शरीर को रखकर मणिकर्णिका घाट ले जाया गया।

इस दौरान जब तक सूरज चांद रहेगा, अप्पा तेरा नाम रहेगा... हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। रास्ते भर लोग पुष्पांजलि अर्पित करते रहे। इससे पहले सूबे के विधि, न्याय, सूचना, युवा, खेल राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, चंदौली के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, सपा के जिलाध्यक्ष पीयूष यादव, महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय समेत कई राजनीतिक दल के नेताओं ने पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed