फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सिगरा और रथयात्रा में तीन लावारिस ब्रीफकेस मिलने से हड़कंप

सिगरा और रथयात्रा में तीन लावारिस ब्रीफकेस मिलने से हड़कंप

Sun, 01 Oct 2017 12:19 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:19 PM IST
विज्ञापन
सिगरा और रथयात्रा में तीन लावारिस ब्रीफकेस मिलने से हड़कंप
वाराणसी। सिगरा स्थित आईपी मॉल के सामने-पीछे और रथयात्रा स्थित कुबेर कांप्लेक्स के समीप शुक्रवार की दोपहर तीन लावारिस ब्रीफकेस ने लोगों को घंटों दहशत के साए में रखा। वहीं, देर शाम मलदहिया चौराहा के समीप काले रंग का एक लावारिस बैग मिला। सूचना मिलने पर सिगरा और चेतगंज थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और भीड़ को मौके से हटाकर बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) बुलाया गया। इस बीच किसी ने अफवाह उड़ा दी कि ब्रीफकेस में बम है। इस पर आईपी मॉल में भगदड़ मच गई। हालांकि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। लगभग एक घंटे बाद पहुंची बीडीएस टीम ने उपकरणों की मदद से ब्रीफकेस चेक किए और फिर तीनों को खोला गया। दो ब्रीफकेस में कपड़े जबकि तीसरे में गोंडा की उर्मिला देवी सिंह का आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासबुक बरामद हुआ। वहीं, बैग से किताब और कापियां बरामद हुईं। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इस दौरान मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुटी रही और साजन तिराहे से सिगरा थाने की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

सिगरा स्थित आईपी मॉल के पीछे सड़क किनारे गुरुवार की दोपहर एक बजे के लगभग स्थानीय लोगों ने काले रंग का लावारिस ब्रीफकेस देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके लगभग 15 मिनट बाद आईपी मॉल के प्रवेश द्वार के समीप खड़ी स्कूटी पर मैरून रंग का लावारिस ब्रीफकेस दिखा। वहीं, तीसरा ब्रीफकेस रथयात्रा चौराहा स्थित कुबेर कांप्लेक्स के समीप सवा दो बजे के लगभग रखा मिला। तीनों में कपड़े और कागजात मिलने के बाद हालात सामान्य हुए। इसके बाद पुलिस ने दोनों इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इसके अलावा गंगा घाटों, शहर के रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों सहित भीड़भाड़ वाले अन्य स्थानों पर भी तलाशी अभियान चलाया गया। इससे पहले पुलिस ने आईपी मॉल, उसके आगे-पीछे और रथयात्रा चौराहा के समीप की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली लेकिन ब्रीफकेस किसने और कब रखा, इसकी तस्दीक नहीं की जा सकी।
विज्ञापन

सिगरा थानाध्यक्ष गोपालजी गुप्ता ने बताया कि गोंडा की उर्मिला देवी सिंह से फोन कर बात की गई है, वो लक्सा निवासी अपने भाई वेद प्रकाश सिंह के यहां जा रहीं थीं, इसी दौरान उनका ब्रीफकेस चोरी हो गया था। दो अन्य ब्रीफकेस किसके हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, रात आठ बजे के लगभग मलदहिया स्थित विशाल मेगामार्ट के सामने एक लावारिस बैग पड़ा मिला। पुलिस की सूचना पर पहुंचे बीडीएस के जवानों ने बैग खोला तो किताब और कापियां बरामद हुईं। बताया जाता है कि बरामद हुआ बैग समीप के ही एक कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र का है। बैग के बाकी सामान तो मिल गए लेकिन लैपटॉप और चार्जर गायब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed