फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मोदी सरकार में हो रहा महिलाओं का सम्मान: विजया रहाटकर

मोदी सरकार में हो रहा महिलाओं का सम्मान: विजया रहाटकर

Mon, 04 Sep 2017 02:08 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
मोदी सरकार में हो रहा महिलाओं का सम्मान: विजया रहाटकर
वाराणसी। भाजपा महानगर महिला मोर्चा की ओर से आयोजित मातृत्व सेवा सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच आशा बहुएं और पांच स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया। पंडित दीनदयाल जन्मशताब्दी वर्ष पर रविवार को इंग्लिशिया लाइन स्थित भारतीय शिक्षा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियाें के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि मोदी सरकार में आज महिलाओं का सम्मान हो रहा है। देश की महिला रक्षा मंत्री हमारी एक बहन बनी है यह खुशी की बात है। जब भी देश पर संकट आया है दुर्गा के रूप में महिलाओं को याद किया गया है और आज महिला का सम्मान करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। आशा बहुओं से कहा कि गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण समय समय पर हो। मुझे पूर्ण विश्वास है कि योजनाओं को घर घर पहुंचाने का कार्य करें।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता कांता कर्दम ने आप अपने सुझाव पीएम को भेज सकती हैं। अतिथियों का स्वागत महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतमाता, पंडित दीनदयाल और श्याम प्रसाद मुखर्जी के फोटो पर माल्यार्पण के साथ हुई। तकरीबन चार सौ महिलाओं का रजिस्ट्रेशन आरती सेठ आर पूनम पांडेय ने किया। कार्यक्रम का संचालन साधना वेदांती और धन्यवाद ज्ञापन निर्मला सिंह पटेल ने किया। इस मौके पर मीना चौबे, निर्मला पांडेय, वीणा पांडेय, आशा गुप्ता, सुलेखा सिंह, डा. मीरा मिश्र, कुसुम, सीता मिश्र आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed