फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   वाराणसी में अब पुलिस कमांडो

वाराणसी में अब पुलिस कमांडो

Fri, 01 Sep 2017 02:08 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी में अब पुलिस कमांडो
वाराणसी। वीवीआईपी सिक्योरिटी के अलावा आतंकी घटनाओं जैसी किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए जिले में अब ‘पुलिस कमांडो’ तैनात होंगे। यह कमांडो दस्ता एनएसजी और एटीएस जैसा उच्च प्रशिक्षित और अत्याधुनिक असलहों से लैस होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के साथ ही यहां वीवीआईपी की बढ़ती आवाजाही और सुरक्षा फ्रंट की चुनौतियों के मद्देनजर इनकी तैनाती ‘स्वाट’ टीम के तौर पर की जाएगी। किसी भी विपरीत परिस्थिति में दिल्ली-लखनऊ एनएसजी या एटीएस के यहां पहुंचने का इंतजार नहीं करना होगा। ये कमांडो तत्काल मोर्चा संभालेंगे।
विज्ञापन

स्वाट कमांडो दस्ते में शामिल जवान जिला पुलिस के ही हैं लेकिन निर्धारित मानदंडों पर खरा उतरने के बाद इन्हें कमांडो प्रशिक्षण के लिए लखनऊ भेजा गया है। एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि कमांडो दस्ते के लिए 25 जवानों का चयन किया गया है। एनएसजी और एटीएस की तर्ज पर उन्हें दी जा रही डेढ़ महीने की कड़ी ट्रेनिंग सितंबर महीने के आखिरी तक पूरी हो जाएगी और ये कमांडो जिले में वापस आ जाएंगे। वाराणसी जैसे प्रमुख और संवेदनशील शहर के लिए ऐसे कमांडोज की अत्यधिक जरूरत है। अत्याधुनिक असलहों और उपकरणों से लैस ये जवान किसी भी आपात स्थिति से निबटने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed