फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   111

111

Wed, 07 Jun 2017 11:11 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
111
सोनभद्र। डीएम पीके उपाध्याय ने राबर्ट्सगंज फ्लाइओवर के नीचे की साइड में रोड और नालियों का निर्माण 15 दिन में पूर्ण करने का निर्देश चेतक कंपनी को दिया है। बुधवार को राबर्ट्सगंज नगर में निरीक्षण के लिए पहुंचे डीएम को कई खामियां मिलीं, जिस पर वे भड़क गए। सड़कें और नालियां क्षतिग्रस्त मिलने पर असंतोष जाहिर किया। उन्होंने नगर में कराए गए विकास कार्यों की तकनीकी जांच कराने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने बुधवार को राबर्ट्सगंज नगर से लगे राज्य मार्ग से जुड़े फ्लाईओवर के नीचे साइड रोड व पानी निकास की नालियों का निरीक्षण किया। चंडी होटल से शुरू होकर मिशन हास्पिटल के पास खत्म हो रहे फ्लाईओवर के दोनों तरफ की सड़कें देखीं। कहीं रोड दबी पाई तो कहीं जल भराव पाया। इसके अलावा सड़कें टूटी हुई मिलीं। फ्लाईओवर के नीचे बड़े-बड़े गड्ढे दिखे। साइड नालियों का हाल भी ऐसा ही था। उन्होंने उपसा की अधिकृत चेतक कंपनी के जिम्मेदारों को तलब किया और फटकार लगाई। उनकी मौजूदगी में सफाई भी शुरू करा दी गई। डीएम ने नगर की सड़कों का निरीक्षण किया। कई जगह गड्ढे और कूडे़ के अंबार मिले। नालियों में जलभराव दिखा।
विज्ञापन

उन्होंने वार्ड छह नई बस्ती के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग से जुड़ी इंटरलॉकिंग रोड का निरीक्षण किया। पाया कि शब्बू खां के घर तक जाने वाली रोड पर जल निगम की बिछाई पेयजल पाइप लाइन के हिस्से में राज्य वित्त आयोग के दो लाख 30 हजार की रकम 250 मीटर लंबी सड़क गढ्ढामुक्त करने में खर्च की गई। इसके बावजूद जल भराव व गढ्ढायुक्त सड़कें बनी हुई है। उन्होंने अन्य कार्य भी देखा और उसकी जांच का निर्देश दिया। डीएम ने धर्मशाला चौराहा, पूरब मोहाल, कचहरी तिराहा, ब्रह्म नगर से लगे कई क्षेत्रों का कार्य देखा और नाराजगी जाहिर करते हुए नगर में कराए गए कार्यों की तकनीकी जांच कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु आईएएस अतुल वत्स समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed