फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   501 women took out a Kalash Yatra and toured the city

Varanasi News: 501 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, किया नगर भ्रमण

Mon, 06 Oct 2025 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
501 women took out a Kalash Yatra and toured the city
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के लिए 501 महिलाओं ने गाजे-बाजे, रथ और डमरू दल के साथ कस्बे का नगर भ्रमण किया। रविवार की सुबह 10 बजे कलश यात्रा एक स्कूल के मैदान से वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पहुंची। इसके पूर्व संस्थापक आशुतोष महाराज का पूजन किया गया। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामप्रकाश दूबे ने कलश यात्रा को शंखनाद के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद यात्रा चौबेपुर चौराहे पहुंची। यहां बीएचयू के प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे, कृषि वैज्ञानिक डॉ. अखिलेश चौबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष नन्हे जायसवाल, स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष प्रदीप सोनी राजू ने पुष्पवर्षा की। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के पूर्वांचल कोआर्डिनेटर स्वामी अर्जुनानंद और हरिप्रकाशानंद वाराणसी जोन के कोआर्डिनेटर की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना की गई। इस दौरान सिद्धार्थ सिंह, मुख्य यजमान चंद्रशेखर तिवारी, त्रिज्या तिवारी, संतोष बरनवाल, विनोद चतुर्वेदी सहित कई जिलों के अनुयायी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed