फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   50 thousand devotees bowed down, devotees are being given darshan

50 हजार श्रद्धालुओं ने टेका मत्था, भक्तों को दिया जा रहा दर्शन

Wed, 12 Jan 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
50 thousand devotees bowed down, devotees are being given darshan
तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण और इसके चलते स्पर्श दर्शन पर रोक ने अब काशी विश्वनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के कदम भी रोक दिए हैं। मंगलवार को करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में मत्था टेका।
विज्ञापन

मंदिर में कोरोना प्रोटोकाल के तहत दर्शन पूजन कराया जा रहा है। विभिन्न राज्यों से आए बाबा के भक्तों ने तीन द्वारों से मंदिर में प्रवेश दिया गया। प्रात: सात बजे से लेकर दोपहर बाद दो बजे तक बाहर से आए आस्थावानों ने मंदिर में दर्शन पूजन किया। भीड़ प्रबंधन के तहत मंदिर प्रशासन ने फिलहाल वीआईपी दर्शन पर रोक लगा दिया है। इसके चलते सुगमता से लोगों ने मंदिर में मत्था टेका।
विज्ञापन

मकर संक्रांति के लिए बनेगी व्यवस्था
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि मकर संक्रांति को पिक डे में रखा गया है। इसके लिए डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। इसमें मंदिर के बाहर तक बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को गोदौलिया और मैदागिन पर रोका जाएगा। 13 जनवरी से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसके लिए प्लान बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था की गई है और इसके तहत सभी प्रवेश द्वार खोले गए हैं। पहले के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है।
- डॉ. सुनील वर्मा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, काशी विश्वनाथ मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed