{"_id":"577aca6f4f1c1b6c117fa4f4","slug":"50-per-cent-discount-on-the-entry-fee-daughters","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों को प्रवेश शुल्क में 50 फीसदी की छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों को प्रवेश शुल्क में 50 फीसदी की छूट
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 05 Jul 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
college
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में इस साल किसी भी कक्षा में प्रवेश लेने वाली छात्राओं के लिए खुशखबरी है। विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने पर प्रवेश शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत यह फैसला लिया गया। कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग की अध्यक्षता में सोमवार को हुई वित्त समिति की आपात बैठक में इस पर मुहर लग गई। बता दें कि विश्वविद्यालय में प्रवेश शुल्क के तौर पर 50 रुपये लिए जाते हैं।
वित्त समिति की बैठक में इस बार स्नातक, स्नातकोत्तर सहित अन्य पाठयक्रमों में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को प्रवेश शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया गया। फैसले से तीन हजार से अधिक छात्राओं को लाभ मिलेगा और उनसे प्रवेश शुल्क के तौर पर केवल 25 रुपये ही लिए जाएंगे। छात्रसंघ अध्यक्ष आयुषी श्रीमाली ने कुलपति को लिखे पत्र में पूरी फीस का 50 प्रतिशत माफ करने की मांग की थी।
कुलसचिव ओमप्रकाश ने बताया कि मंगलवार को प्रवेश समिति की बैठक में इस सत्र के स्नातक और स्नातकोत्तर की काउंसलिंग तिथि और कार्यपरिषद की बैठक में कॉलेजों की संबद्धता पर मुख्य रूप से चर्चा होगी।