{"_id":"65624d26f87e93cf1c0bfb35","slug":"50-entrepreneurs-from-varanasi-will-participate-in-the-entrepreneur-conference-varanasi-news-c-20-vns1013-432125-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: उद्यमी महासम्मेलन में शामिल होंगे वाराणसी के 50 उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: उद्यमी महासम्मेलन में शामिल होंगे वाराणसी के 50 उद्यमी
विज्ञापन
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से 30 नवंबर को लखनऊ में उद्यमी महासम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। विभूति खंड स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उद्यमी महासम्मेलन में ट्रांसफॉर्मिंग एमएसएमई 4.0 पर चर्चा होगी। उद्यमियों को उद्योग की स्थापना व संचालन में आ रही समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। वाराणसी के 50 से ज्यादा उद्यमी सम्मेलन में शामिल होंगे।
विशिष्ट अतिथि औद्योगिक विकास निर्यात प्रोत्साहन व निवेश प्रोत्साहन विभाग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और सूक्ष्म लघु एवं मध्यम खादी ग्रामोद्योग उद्योग मंत्री राकेश सचान होंगे। शनिवार काे मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा में आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने महासम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।
एक दिसंबर को लगेगा फूड एक्स्पो
आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने बताया कि एक से तीन दिसंबर तक लखनऊ में ही आईआईए भवन में इंडिया फूड एक्स्पो का आयोजन किया जाएगा। इसमें चीन, वियतनाम, युगांडा, उज्बेकिस्तान व रवांडा द्वारा खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के स्टाॅल लगाएंगे। देशभर की लगभग 70 कंपनियां अपने उत्पादों, मशीनरी व टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन करेंगी। दो दिसंबर को फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री राष्ट्रीय सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में दीपक बजाज, राजेश भाटिया, अनुपम देव, प्रशांत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।