फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   5.18 lakh people got vaccinated in five months

पांच महीने में 5.18 लाख लोगों को लगा टीका

Wed, 02 Jun 2021 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
5.18 lakh people got vaccinated in five months
जिले में जनवरी माह से चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम में 31 मई यानी पांच महीने में 5.18 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। इसमें सबसे अधिक कर्मचारी हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगाें को टीका लगवाने के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी जा रही है। टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी से सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर हुई है। शुरू में तो 50 से कम केंद्र थे, लेकिन अब यह संख्या 100 के पार हो गई है। कोविन पोर्टल पर पंजीकरण के बाद शहरी और ग्रामीण इलाकों में बने केंद्रों पर लोगों को टीका लगाया जा रहा है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि संक्रमण कम होने पर सरकार ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है, इसके बाद पहले से और अधिक सतर्क व बचाव करने की जरूरत है। टीकाकरण के बाद भी दोहरे मास्क, दो गज की दूरी और साबुन-पानी से बार-बार हाथ धोने की आवश्यकता है। तीसरी लहर में बच्चों में संक्रमण की आशंका के मद्देनजर उन पर भी ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अगर प्रोटोकॉल का पालन किया जाए तो 90 प्रतिशत तक संक्रमण से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

अब तक इन्हें लगा टीका
60 साल से अधिक-1.13 लाख
45 से 60 साल- 1.86 लाख
18 से 44 साल वाले-1.12 लाख
फ्रंट लाइन वर्कर्स 61834
हेल्थकेयर वर्कर्स 45,007
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed