फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   43rd Shri Shyam Mahotsav takes place tomorrow; the court of Khatu Naresh will be adorned with flowers from Kolkata

Varanasi News: 43वां श्री श्याम महोत्सव कल, कोलकाता के फूलों से सजेगा खाटू नरेश का दरबार

Sat, 24 Oct 2026 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
43rd Shri Shyam Mahotsav takes place tomorrow; the court of Khatu Naresh will be adorned with flowers from Kolkata
दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ (मणि मंदिर) के प्रांगण में श्री श्याम बाल मंडल के ओर से 43वां श्री श्याम महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महोत्सव जगजीतन महाराज के सानिध्य में प्रातः 9:00 बजे से आरंभ होकर देर रात तक चलेगा। मुख्य अतिथि त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार के अध्यक्ष भरत सराफ होंगे। ये जानकारी शुक्रवार को धर्मसंघ परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मंडल के पदाधिकारियों ने दी।
विज्ञापन


संस्था के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, मंत्री अमित शर्मा, कार्यक्रम संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा, श्याम बूबना, निखिल अग्रवाल, शिवम शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत सुबह सात बजे संस्था के संरक्षक सूर्योदय शास्त्री के नेतृत्व में विधिवत रुद्राभिषेक के साथ होगी। इसके बाद संयोजक कृष्ण कुमार काबरा व नीरज महर्षि के नेतृत्व में आचार्य संजय हजारी द्वारा 501 भक्तों के साथ संगीतमय सुंदरकांड का पाठ कराया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे समाज की महिलाओं द्वारा पारंपरिक महारास प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन

शाम में भजन संध्या में देशभर से आए ख्याति प्राप्त गायक सुरमयी प्रस्तुतियां देंगे। इनमें जयपुर के भजन गायक दादा कुमार नरेंद्र, अभिषेक नामा, नवीन शर्मा, क्रतिने शर्मा, ऋषिकेश, कोलकाता से संजू शर्मा, मुंबई से रोहित शर्मा के अलावा काशी की स्थानीय मंडलियां श्री त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार एवं श्री श्याम मंडल शामिल होकर भजनों की रसधार बहाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था के कोषाध्यक्ष पवन शर्मा और मीडिया प्रभारी सुरेश तुलस्यान ने बताया कि महोत्सव के लिए कोलकाता से आए विशेष कारीगर दरबार की भव्य सजावट करेंगे। देशी-विदेशी सुगंधित फूलों से सुसज्जित रथ पर खाटू श्याम प्रभु की अलौकिक झांकी सजाई जाएगी। प्रभु को विशेष सवामणि का भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा। रात्रि में महाआरती के साथ महोत्सव का समापन होगा। इस दौरान प्रदीप तुलस्यान, ओंकारनाथ माहेश्वरी, कमल अग्रवाल और पुरुषोत्तम जालान दायित्व संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed