फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, छह बच्चे घायल

स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, छह बच्चे घायल

Mon, 29 Apr 2019 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, छह बच्चे घायल
शिवपुर। तरना बाजार के समीप वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर बने ओवरब्रिज से उतरते समय रविवार को ट्रक ने स्कूल बस को टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए छह बच्चों और बस परिचालक का स्थानीय लोगों की मदद से हरहुआ स्थित निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। सूचना पाकर स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोग बच्चों को डिस्चार्ज करा कर ले गए। आरोप है कि इस दौरान हरहुआ चौकी प्रभारी के साथ धक्कामुक्की कर उनका मोबाइल स्कूल प्रबंधन के कर्मचारियों ने छीन लिया। इसे लेकर बड़ागांव इंस्पेक्टर ने संबंधित लोगों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

बाबतपुर स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल की बस बच्चों को लेकर वाराणसी से बाबतपुर की तरफ जा रही थी। तरना बाजार में बने ओवरब्रिज से उतरते समय किसी बच्चे को बैठाने के लिए चालक ने ब्रेक लगाया और पीछे चल रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कक्षा 12 की पल्लवी, मयंक, सुशांत कुमार पासवान व यश, कक्षा नौ की रिद्धिमा राय और परिचालक प्रमोद उपाध्याय को चोट आई।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी पाकर चौकी प्रभारी हरहुआ निजी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी कॉल कर बड़ागांव इंस्पेक्टर को देने लगे तो स्कूल की महिला कर्मचारी ने उनका मोबाइल छीन लिया। जानकारी पाकर इंस्पेक्टर बड़ागांव मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिला कर्मचारी को फटकार लगाई तो उन्होंने चौकी प्रभारी का मोबाइल लौटाया। इस संबंध में इंस्पेक्टर बड़ागांव ने बताया कि चौकी प्रभारी यदि तहरीर देंगे तो उनके साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो युवक घायल
वाराणसी/सारनाथ। मंडुवाडीह और सारनाथ थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लहरतारा निवासी सोनू पटेल (24) बाइक से महेशपुर से अपने घर जा रहा था। लहरतारा के समीप ट्रक ने बाइक सवार सोनू को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक छोड़ कर चालक भाग निकला। सूचना पाकर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। उधर, सारनाथ स्थित म्यूजियम के सामने टहल रहे मोनू पाल (19) को ऑटो ने टक्कर मार दी। ंगंभीर रूप से घायल मोनू पाल को लंका स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed