फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पूछताछ के नाम पर महापौर पति के कर्मचारियों को पीटा

पूछताछ के नाम पर महापौर पति के कर्मचारियों को पीटा

Wed, 06 Mar 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
पूछताछ के नाम पर महापौर पति के कर्मचारियों को पीटा
वाराणसी। महापौर मृदुला जायसवाल के पति राधाकृष्ण जायसवाल की पिपलानी कटरा स्थित ऑटोमोबाइल की दुकान से 40 हजार रुपये चोरी होना उनके स्टाफ के तीन लोगों पर भारी पड़ गया। पूछताछ के नाम पर पुलिस ने तीनों इस कदर पीटा कि उन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन

तीनों से चेतगंज पुलिस पूछताछ कर रही थी और सवाल-जवाब इस कदर से हुए कि तीनों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बाद में उनका हाल जानने महापौर व उनके पति भी मंडलीय अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

महापौर के पति की ऑटोमोबाइल की दुकान के पीछे के दरवाजे का ताला तोड़ कर कैश बॉक्स से 40 हजार रुपये चोरी होने का मामला सोमवार को प्रकाश में आया था। प्रकरण की तफ्तीश में जुटी चेतगंज पुलिस को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर से रवाना होने के बाद न जाने क्या सूझा कि उन्होंने महापौर के पति की दुकान में काम करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में कुछ पता न चल सका तो पुलिस ने तीनों कर्मचारियों को सीधे खड़े होने लायक नहीं छोड़ा। तीनों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। सूचना पर पहुंचीं महापौर और उनके पति ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन तीनों स्टाफ की हालत देख उनके चेहरे बता रहे थे कि दोषी पुलिसकर्मियों पर जल्द ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed