{"_id":"5c227817bdec2256ed2b87b1","slug":"41545762839-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर ठंड की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर ठंड की खबर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। ठंड का असर दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। बर्फीली हवाओं के चलते गलन बढ़ गई है। मंगलवार को गलन इस कदर रही कि दोपहर की धूप बेअसर रही।
सोमवार को न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस था जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 07 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन में धूप होने के बावजूद शाम होते ही ठंड व गलन से लोग कांप जा रहे हैं। ठंड को देखते हुए नगरपालिका प्रशासन की ओर से मंगलवार को शहर के जेसीज चौराहा, चहारसू चौराहा, कोतवाली, सब्जी मंडी, कचहरी, पालिटेक्निक, ओलंदगंज, भंडारी रेलवे स्टेशन, जौनपुर रोडवेज डिपो समेत कई अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवा दिए गए। अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद जौनपुर कृष्ण चंद्र का कहना है कि शहर के सभी सार्वजनिक स्थानों पर अलावा जलवा दिए गए हैं। नियमित रूप से अलाव जलते रहेंगे। भंडारी रेलवे स्टेशन रैन बसेरा स्थापित करा दिया गया है। मडिय़ाहूं प्रतिनिधि के अनुसार तहसील प्रशासन की ओर से अभी तक कंबल वितरण नहीं किया गया है। नगर में रेलवे स्टेशन के अलावा, सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं है और न ही तहसील परिसर में ही अब तक अलाव जलने की व्यवस्था की गई। राहगीर, यात्री व वादकारी ठंड से कांपते रहे। ठेले व रिक्शेवाले सुबह शाम ठंड का दंश झेलते हुए चौराहों पर अपना समय गुजार रहे हैं।
बदलापुर । वाराणसी - लखनऊ रेलप्रखण्ड पर चलने वाली अमृतसर - हावड़ा अप डाउन एक्सप्रेस तथा फरक्का अप और डाउन एक्सप्रेस कोहरे के चलते विभिन्न तिथियों में निरस्त रहेंगी। यह जानकारी देते हुए रेलवेस्टेशन श्रीकृष्णनगर के अधीक्षक परमेश्वर ने बताया कि जनवरी में 1 , 8 , 15 , 22 तथा 29 को फरवरी माह में 2 तथा 12 फरवरी को ये ट्रेने नहीं चलेंगी । ठीक इसी क्रम में 13050 डाउन अमृतसर- हावड़ा माह दिसम्बर में 27 को जनवरी माह में 3 ,10 ,17 , 24 ,31 तथा माह फरवरी में 7 तथा 14 फरवरी को निरस्त रहेगी । इसी तरह फरक्का एक्सप्रेस अप 31 दिसम्बर से 11 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार को जहां निरस्त रहेगी वहीं डाउन दो जनवरी से 13 फरवरी तक प्रत्येक गुरुवार को निरस्त रहेगी।