{"_id":"5c1ea35abdec2256ef10c9b8","slug":"41545511770-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहड़िया के व्यापारी नेता को पकड़ने पहुंची राजस्थान पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहड़िया के व्यापारी नेता को पकड़ने पहुंची राजस्थान पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पहड़िया सब्जी मंडी के व्यापारी नेता को गिरफ्तार करने के लिए शनिवार को राजस्थान की पुलिस वाराणसी पहुंची। मामाशाह मंडी कोटा के व्यापारी ने पहड़िया सब्जी मंडी की फर्म राजेंद्र प्रसाद श्यामनारायण कुशवाहा के यहां लहसुन बिक्री किया था। इसके लिए व्यापारी नेता ने अपने पुत्र संदीप के एकाउंट से चेक दिया था जो खाते में पैसा नहीं होने के कारण बाउंस हो गया। उसी पर राजस्थान के कोटा थाना अनंतपुरा में व्यापारी नेता सहित उनके परिवार के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इसी को लेकर व्यापारी को गिरफ्तार करने राजस्थान की पुलिस पहुंची।
शनिवार की दोपहर कैंट थाने की पहड़िया पुलिस चौकी इंचार्ज के साथ राजस्थान के थाना अनंतपुरा (कोटा) के एएसआई राधेश्याम मंडावत के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस की टीम पहड़िया सब्जी मंडी पहुंची। मंडी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. श्याम नारायण कुशवाहा के आढ़त मेसर्स राजेंद्र प्रसाद श्याम नारायण कुशवाहा पहुंची तो व्यापारियों में खलबली मच गई। व्यापारी नेता सहित उनका परिवार आढ़त पर नहीं मिला तो टीम उनके निवास रमरेपुर गई वहां पर भी कोई नहीं मिला।
मंडी शुल्क के लिए दिया गया चेक भी बाउंस
व्यापारी नेता के लिए चेक बाउंस होना कोई नई घटना नहीं है। मंडी के पूर्व अध्यक्ष द्वारा मंडी शुल्क के लिए दिया गया चेक भी बाउंस हो गया है। इस बाबत उप निदेशक, मंडी प्रशासन हिमांशु शेखर त्रिपाठी ने कहा कि व्यापारी से मिला चेक बाउंस हो गया है। इसके लिए उसे नोटिस दी गई है और तीन दिन के अंदर भुगतान के लिए कहा गया है। अन्यथा वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।