{"_id":"5c1410dbbdec22570a3b8b1c","slug":"41544818907-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"73 वाहन सीज, 434 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
73 वाहन सीज, 434 का चालान
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर में बिना परमिट के चल रहे आटो और डग्गामार वाहनों के खिलाफ शुक्रवार को अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस और यातायात पुलिस द्वारा अलग-अलग इलाकों में चलाया गया। इस दौरान कुल 507 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिसमें 73 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 434 वाहनों का चालान किया गया।
पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 25 वाहनों को सीज किया, जबकि 249 वाहनों का चालान किया गया। अभियान के दौरान आटो और डग्गामार वाहन चालकों से 11 हजार रुपये समन शुल्क के रुप में वसूला। पुलिस अधीक्षक यातायात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि बताया कि इसी तरह यातायात पुलिस ने भी अभियान चलाया। अलग-अलग इलाकों से 48 वाहनों को सीज किया। इसके अलावा185 वाहनों का चालान किया। साथ ही 27 हजार रुपये संबंधित चालकों से जुर्माना वसूल किया। उन्होंने बताया कि इस सयुक्त अभियान के दौरान कुल 38 हजार रुपये समन शुल्क के रुप में वसूल किया गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।