फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सनबीम और डालिम्स की शाखाओं में आयकर का सर्वे

सनबीम और डालिम्स की शाखाओं में आयकर का सर्वे

Sat, 06 Oct 2018 02:05 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
सनबीम और डालिम्स की शाखाओं में आयकर का सर्वे
वाराणसी। सनबीम और डालिम्स की कई शाखाओं में शुक्रवार को आयकर सर्वे से हड़कंप मचा रहा। लखनऊ से आई आयकर अधिकारियों की टीम शिक्षण समूह की शहर में स्थित अलग-अलग शाखाओं पर पहुंचीं। दोपहर से शुरू होकर देर रात तक चली इस कार्रवाई में अधिकारियों ने बच्चों से ली जाने वाली फीस, शिक्षकों के वेतन सहित अन्य मदों के कागजात, कंप्यूटर रिकार्ड की जांच की। इसके अलावा शिक्षण समूह की पूर्वांचल के अन्य जगहों पर बनी शाखाओं में भी सर्वे की कार्रवाई हुई। सूत्रों की माने तो बड़े पैमाने पर कर चोरी का मामला सामने आ सकता है।
विज्ञापन

आयकर विभाग की ओर से कर चोरी करने वालों की सूची तैयार करने के बाद अब एक-एक कर कार्रवाई शुरू हो रही है। सूत्रों की माने तो लखनऊ में आयकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर बीके दूबे के नेतृत्व में आई टीम एक साथ तीनों संस्थानों के शाखाओं पर पहुंची। यहां फीस, शिक्षकों-कर्मचारियों के वेतन, ट्रांसपोर्ट सहित अलग-अलग मदों में होने वाली आय और उसके खर्चों से जुड़े रिकार्डों को खंगाला। इसमें से कुछ जगहों पर तो शाम 7 बजे तक कार्रवाई खत्म हो गई लेकिन कुछ शाखाओं पर देर रात में सर्वे पूरा हुआ। इस बारे में पूछे जाने पर मुख्य आयकर आयुक्त सुनील माथुर ने लखनऊ की टीम की ओर से इन शिक्षण समूहों पर आयकर सर्वे की पुष्टि की। बताया कि कर चोरी के मामले में ही टीम सर्वे कर रही है। जांच के बाद सही जानकारी मिल सकेगी कि आखिर कितने की कर चोरी है। इस बारे में पूछे जाने पर सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष दीपक मधोक ने दावा किया कि किसी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं है। जो पेपर अधिकारियों ने मांगे थे, उन्हें दे दिए गए हैं। बताया कि वो अभी बाहर हैं। उधर डालिम्स समूह के अध्यक्ष प्रदीप मधोक बाबा ने इसे रुटीन सर्वे बताया और कहा कि जांच से जुड़े जो कागजात टीम की ओर से मांगे गए, उसे दे दिया गया। सनबीम एकेडमी के रोहन मधोक का मोबाइल नंबर स्वीच आफ होने की वजह से बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed