{"_id":"5b9d69fa867a557ffa245f3d","slug":"41537042938-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख चुनाव जीते डॉ. अशोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख चुनाव जीते डॉ. अशोक
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरहुआ। हरहुआ ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव में डॉ. अशोक पटेल ने अपने विरोधी धर्मराज यादव को 110 मतों से मात दी।
शनिवार को दोपहर 11 बजे मतदान शुरू हुआ। तीन बजे तक कुल 129 वोट पडे़। मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू हुई, जिसमें डॉ. अशोक पटेल को 116 मत मिले, जबकि उनके विरोधी धर्मराज यादव को महज छह मत मिले। सात मत अवैध घोषित हो गए। डॉ. अशोक पटेल के जीत की खबर सुनते ही समर्थकों ने उत्साह के साथ ढोल नगाडे़ से स्वागत किया।
चुनाव जितने के बाद सबसे पहले डॉ. अशोक पटेल ने ब्लॉक परिसर में लगे सरदार पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान समर्थकों में काफी उत्साह रहा और एक दूसरे को बधाई देने के साथ मिठाइयां भी खिलाते रहे। मतगणना सहायक निर्वाचन अधिकारी एके विश्नोई के देख रेख हुई। चुनाव में बड़ागांव, शिवपुर की फोर्स के साथ एक प्लाटून पीएसी तैनात रही। मतगणना के बाद मौके पर उपस्थित अखिलेश उर्फ गोपाल सिंह अजय मिश्रा, अवधेश सिंह सारथी, दिलीप सिंह, मूलचंद यादव, बरखू यादव, राजेंद्र यादव, पिंटू पटेल, संजय आदि समर्थकों ने फूल मालाओं से डॉ. अशोक का अभिनंदन किया।