फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   विज्ञान को समझें, अंधविश्वास से दूर रहें

विज्ञान को समझें, अंधविश्वास से दूर रहें

Thu, 30 Aug 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञान को समझें, अंधविश्वास से दूर रहें
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को जिला विज्ञान क्लब की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी एवं वैज्ञानिक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें जीवन में विज्ञान के महत्व पर चर्चा की गई। साथ ही बच्चों को विज्ञान के चमत्कारों से रूबरू कराया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ हरिशंकर सिंह ने कहा कि जीवन में विज्ञान का अहम महत्व है। छात्र-छात्राओं को इसमें अधिक रूचि लेकर पढ़ाई करनी चाहिए। उन्होंने मानवीय मूल्यों के विकास पर भी जोर दिया। इसके पूर्व सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राथमिक विद्यालय घरांव की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और पंजाबी नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने विज्ञान के कई चमत्कारों को दिखाया। कहा कि तांत्रिक और ओझा विज्ञान के चमत्कारों को दिखाकर लोगों को बरगलाते हैं। उन्होंने अंधविश्वास से दूर रहने की सलाह दी। कमाल अहमद और डॉ. रश्मि सिंह निर्णायक की भूमिका में रहीं। विज्ञान क्लब के सह समन्वयक डॉ. मानिक चन्द पाल, रत्नेश पांडेय और समर बहादुर ने भी विज्ञान के चमत्कारों को छात्रों के सामने प्रस्तुत किया। संतोष कुमार सिंह ने संचालन और विनय शंकर पांडय ने प्रबंधन किया। इस दौरान चित्रकला, निबंध आदि का आयोजन किया गया। चित्रकला में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमश: महिमा चौहान, सचिन गौतम और अभिषेक कुमार गुप्ता रहे। व्याख्यान में वैष्णवी मालवीय प्रथम, सौम्य मौर्य तथा लक्ष्मी चौरसिया संयुक्त रूप से द्वितीय और संदीप मिश्र तृतीय स्थान पर रहे। निबंध में अंकित मिश्र, संदीप मिश्र और स्वाति चौरसिया प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। मौके पर जीआईसी प्रधानाचार्य प्रेमचंद्र यादव, डॉ. पूजा मिश्रा, आमरीन बानो, निरुपमा त्रिपाठी, रामलाल यादव, आरपी सिंह, प्रदीप उपाध्याय, शीलू गुप्ता आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed