फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मिर्जापुर: पुलिस की पाठशाला

मिर्जापुर: पुलिस की पाठशाला

Tue, 28 Aug 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर: पुलिस की पाठशाला
मिर्जापुर। शिक्षा का उद्देश्य ज्ञान प्राप्त करने के साथ ही जिम्मेदार नागरिक बनना है। मेहनत और लगन से पढ़ाई करते हुए लक्ष्य प्राप्त करें। अपने कर्तव्यों और सामाजिक सरोकारों का निर्वाह करें। नियम, कानून का पालन करते हुए इसके लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। ये बातें एसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय ने सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था का पालन कराने और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस का गठन किया गया है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। पुलिस के सामने आने वाली समस्याएं भी बताईं। पावर एंजल और वूमेन पावर लाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा, पुलिस सदैव जनता की सेवा के लिए तैयार है। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है। पुलिस का काम न्याय की ओर ले जाना है। आजकल कुछ लोग पुलिस को गलत सूचना दे देते हैं। कभी भी पुलिस, फायर सर्विस या पीआरवी को गलत सूचना नहीं देनी चाहिए। एक गलत सूचना के चलते पीआरवी का समय नष्ट होता है। सही सूचना पर देर से पहुंचने पर किसी व्यक्ति की जान भी जा सकती है। उन्होंने कहा कि छात्राएं पावर एंजल बनकर पुलिस के कार्यों में सहयोग प्रदान कर सकती हैं। सीओ सिटी संजय सिंह ने कहा कि जनता में पुलिस का भय नहीं होना चाहिए। आज पुलिस हाईटेक हो रही है। डायल 100 की मदद से पुलिस की पहुंच जनता के बीच हो रही है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को डायल 100, घरेलू हिंसा होने पर 181, छेड़खानी की घटनाओं की सूचना 1090 पर सूचना देने की अपील की। चाइल्ड लाइन 1098 के बारे में भी विस्तार से बताया। मुख्य अतिथि एसपी सिटी का स्वागत स्कूल के डायरेक्टर अमरदीप सिंह और प्रधानाचार्य कंचन श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन

इनसेट
बच्चों ने पूछे सवाल, एसपी सिटी ने दिए जवाब
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी स्कूटी से चाबी क्यों निकाल लेते है: अक्षिता।
एसपी सिटी- वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी से चाबी निकालना गलत है। शिकायत मिलने पर ऐसा करने वाले पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छात्र-छात्राएं वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें। तीन सवारी चलने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विवाद की सूचना यूपी 100 पर देने के बाद पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी की : असलाम खान।
एसपी सिटी- यूपी 100 के कुछ पुलिसकर्मियों के मौके पर पहुंच कर बदसलूकी करने की शिकायत मिलती है। मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। यूपी 100 के पुलिसकर्मियों के अभद्रता करने पर फीड बैक पर कॉल करें।
--------------
साइकिल चोरी की सूचना देने पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दुर्व्यवहार किया। क्या यह उचित है : नितिन मिश्र
एसपी सिटी- इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंचने वाली यूपी 100 पुलिस की ओर से पर्ची दी जाएगी। थानों में अब पर्ची से एफआईआर दर्ज कराई जा सकेगी।
-------------
सड़क खराब होने के नाम पर आटो चालक दोगुना किराया वसूल रहे हैं: प्रतीक पांडेय
एसपी सिटी- प्रत्येक मार्ग पर किराया निर्धारित है। किसी भी वाहन चालक की ओर से मनमाना किराया नहीं लिया जा सकता है। मामला आने पर उन्होंने तत्काल सीओ सिटी, एसओ जिगना और टीएसआई को मामले की जांच करा कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
--------------
आपसी विवाद की सूचना पर पहुंची यूपी 100 के पुलिसकर्मियों ने पीड़ित से पैसे लिए: अश्वनी पांडेय।
एसपी सिटी- यूपी 100 में तैनात पुलिसकर्मियों का काम जनता की समस्याओं का निराकरण करना है। यदि ऐसा हुआ है तो पीड़ित से शिकायत कराएं। मामले की जांच कराकर दोषी पाए गए पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

---------------
ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने किसी का फोन आने पर बिना चालान काटे युवक को छोड़ दिया: तनुषी जैन
एसपी सिटी- पुलिस का काम लोगों को सजा देना नहीं है। यदि कोई युवक या छात्र-छात्रा ने ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं किया तो ऐसे में उन्हें समझाकर और चेतावनी देकर छोड़ा जा सकता है। किसी पुलिसकर्मी को किसी के प्रभाव में कोई काम नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed