फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   फिर ललचा कर चले गए बादल

फिर ललचा कर चले गए बादल

Sun, 01 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
फिर ललचा कर चले गए बादल
ज्ञानपुर। दो दिनों तक कालीन नगरी के आसमान में उमड़-घुमड़ रहे बादल शनिवार को हवाओं के साथ उड़ गए। इससे मानसूनी बारिश का बना-बनाया माहौल खत्म सा हो गया और सूर्यदेव आग उगलने लगे। दो दिन तक बादलों की उमड़-घुमड़ के बीच चंद मिनटों की मामूली फुहारें ही किसानों को नसीब हो सकीं थीं कि फिर चिलचिलाती धूप और उमस ने सामान्य जनजीवन को बेपटरी कर दिया।
विज्ञापन

अमूमन 21-22 जून तक आने वाले मानसूनी बादलों की आमद जिले में 28 जून को हुई। इस दौरान जबर्दस्त घेरेबंदी के बीच हल्की बारिश हुई तो लोगों को लगा कि अब इंद्रदेव मेहरबान हो जाएंगे और अरसे से तपती धरती को ठंडक मिल जाएगी। दो दिन तक बादलों की घेरेबंदी चलती रही। लेकिन, शनिवार को अचानक बादल हवा हो गए और धूप खिल गई। जून की तपिश में बेहाल लोगों को मामूली राहत के बाद ही बादलों के फिर ललचाकर चले जाने से किसानों के साथ-साथ आम लोगों के माथे पर भी चिंता उभर आई है। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है। शनिवार को सुबह सात बजे ही सूर्यदेव पहले ही तरह रौ में आ गए और आसमान से शोलों की बरसात होने लगी। साथ ही उमस ने पसीने-पसीने कर दिया। दूसरी ओर धान की खेती की तैयारी में जुटे किसानों के चेहरे पर भी मायूसी दिखी। उनका कहना था कि अब बारिश होने में देर नहीं होनी चाहिए। भुड़की के किसान हरिशंकर ने कहा कि नर्सरी तैयार हो चली है। केवल बारिश का इंतजार है। ठीक से बारिश हो जाए तो रोपाई कर दी जाएगी। तमाम किसानों ने तो धान की रोपाई करवा भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed