{"_id":"5b2186494f1c1b694d8b64d9","slug":"41528923721-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलगप्पा के लिए पैसा नहीं मिलने पर लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलगप्पा के लिए पैसा नहीं मिलने पर लगा ली फांसी
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोलापुर। तेवर (रामपुर) गांव में बुधवार को गोलगप्पा खाने के लिए पिता से पैसा न मिलने और पिटाई होने से नाराज कक्षा छह के छात्र विपिन यादव (12) ने गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों के साथ ही ग्रामीण भी सन्न रह गए। सूचना मिलने पर पहुंची चोलापुर पुलिस ने विपिन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
चोलापुर थाना अंतर्गत तेवर (रामपुर) गांव निवासी राम नगीना यादव ट्रैक्टर चालक है। राम नगीना के चार बेटे-बेटियों में सबसे छोटा विपिन बुधवार की दोपहर गोलगप्पा खाने के लिए पैसा मांग रहा था। पैसा न मिलने पर विपिन नाराज होकर घर से कुछ दूर बैठा था। इस पर राम नगीना उसकी पिटाई कर दी और घर ले आया। बताया जाता है कि इससे नाराज होकर विपिन घर के अंदर जाकर लकड़ी के गाटर के सहारे गमछे के फंदा बनाकर झूल गया। काफी खोजबीन के बाद उसे कमरे में फंदे के सहारे लटका देखा गया। इसे देखकर परिजन अवाक रह गए।