{"_id":"5aee0a074f1c1b63098b82ff","slug":"41525549575-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासनिक जज ने न्यायालय का निर्माण कार्य देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासनिक जज ने न्यायालय का निर्माण कार्य देखा
Updated Sun, 06 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। हाईकोर्ट की न्यायाधीश एवं जिले की प्रशासनिक जज न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा शनिवार को जिले में पहुंची। उन्होंने निर्माणाधीन न्यायालय का निरीक्षण किया। धन की उपलब्धता के बाद भी कच्छप गति से काम होने पर कार्यदायी संस्था को फटकार लगाई। निर्देशित किया कि तेजी से काम पूर्ण किया जाए। इसके बाद दीवानी न्यायालय परिसर में आकर यहां की समस्याओं से रूबरू हुईं।
शनिवार को सुबह करीब 10 बजे प्रशासनिक जज संगीता चंद्रा जिले में पहुंची। गेस्ट हाउस में विश्राम करने के बाद वह सीधे निर्माणाधीन न्यायालय देखने गईं। वहां एक-एक भवन का अवलोकन किया। कई माह से काम धीमा होने पर नाराजगी जताई। जिले के न्यायिक अधिकारियों से वार्ता कर कार्यों पर निगरानी करने के लिए कहा। इसके बाद वह दीवानी न्यायालय परिसर में आईं। यहां न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं को होने वाली समस्याओं से अवगत हुईं। एक-एक बिंदु पर बातचीत करने के बाद वह रवाना हो गईं। इस मौके पर जिला जज अनिल कुमार और अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।