{"_id":"5ade3f844f1c1b82028b60b5","slug":"41524514692-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय के लिए पैसा मांगने का आरोप, मुकदमे का आदेश0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय के लिए पैसा मांगने का आरोप, मुकदमे का आदेश0
Updated Tue, 24 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहता। काशी विद्यापीठ विकास खंड के कोरौता बाजार में शिव मंदिर पर सोमवार को ग्राम स्वराज अभियान के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह और विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य मौजूद थे।
जन चौपाल में वृद्धा पेंशन की मांग की गई। इसमें समाज कल्याण विभाग को आवेदन लेकर सत्यापन का निर्देश दिया गया। गांव के पत्तू पटेल ने कहा कि किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एक साल से हैंडपंप खराब है शिकायत के बाद भी नहीं बन रहा है। इस पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया गया। गणेश गिरी ने शौचालय के लिए पैसा मांगने का शिकायत की। विधायक ने मामले की जांच कराकर संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश बीडीओ को दिया। यहां पर 17 हैंडपंप रिबोर के लायक हैं। प्रधान को रिबोर कराने का निर्देश दिया। चौपाल में थानाध्यक्ष के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई गई। मंजू देवी ने आवास गिरने की शिकायत करते हुए आवास बनवाने की मांग की। राशन कार्ड की शिकायत मिलने पर एसडीएम राजातालाब को खुली बैठक बुलाकर पात्र का चयन करने का निर्देश दिया। इस दौरान विरेंद्र पटेल, रामदुलार सिंह, मनोज सिंह, अनिल यादव, आशीष राय, खंड विकास अधिकारी रक्षिता सिंह, एसडीएम अंजनी सिंह मौजूद रहे।