{"_id":"5abd42634f1c1bd7618b46f1","slug":"41522352739-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतामढ़ी में गंगा में नहाते समय छात्रा डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतामढ़ी में गंगा में नहाते समय छात्रा डूबी
Updated Fri, 30 Mar 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी गंगा घाट पर गंगा स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से बीए प्रथम वर्ष की छात्रा बरखा सिंह (20) पुत्री लाल बहादुर सिंह डूब गई। उसके साथ डूब रहे उसके जीजा नवीन सिंह (30) को वहां स्नान कर रहे लोगों ने बचा लिया। छात्रा जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के भटहर गांव की निवासी थी जबकि नवीन सिंह आजमगढ़ जनपद के बूढ़नपुर के अतरौलिया के निवासी हैं। वह जौनपुर में मीरगंज में यूनियन बैंक में कैशियर के पद पर कार्यरत हैं।
बृहस्पतिवार को जौनपुर के एक ही परिवार के नौ लोग सीतामढ़ी घूमने आए थे। सुबह करीब 11 बजे बरखा सिंह, उसका सगा छोटा भाई सूरज सिंह, जीजा नवीन सिंह, चचेरी बहनें मानसी सिंह, श्वेता सिंह, तान्या सिंह, चचेरे भाई लकी सिंह और सरस आदि गंगा में स्नान करने लगे। इसी बीच नहाते हुए बरखा गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे डूबता देख नवीन सिंह उसे बचाने के लिए आगे बढ़े लेकिन वह खुद डूबने लगा। यह देख वहां स्नान कर रहे स्थानीय लोगों ने हिम्मत बदखाई नवीन को किसी तरह बचा लिया लेकिन बरखा डूब गई। इससे घाट पर कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गंगा में नहाते समय पानी में सारे लोग काफी उछल-कूद कर रहे थे। हादसे की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी रामकरन, थाना प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह, चौकी इंचार्ज सीतामढ़ी विनोद तिवारी घाट पर पहुंच गए। देर शाम तक गोताखोर उसकी बरखा की तलाश करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला।