{"_id":"5ab7fc6f4f1c1b91778b76fb","slug":"41522007151-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में लगी आग, चार बीघा फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में लगी आग, चार बीघा फसल राख
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
दुर्गागंज। थाना थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर हरनाम में रविवार को अपराह्न दो बजे गेहूं के खेत में आग लगने से चार बीघा फसल जलकर राख हो गई। लोगों ने बताया कि दमकल विभाग को सूचना दी गई लेकिन वह नहीं पहुंची। बाद में डायल-100 पर सूचना देने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
जानकारी के अनुसार रामपुर हरनाम के नंदलाल मौर्य, कमलाशंकर मौर्य तथा रामराज मौर्य तथा अनीता देवी पत्नी सुरेशचंद मौर्य की 4 बीघे में फसल तैयार हो चुकी थी। एक दो दिन में वे फसल काटने की तैयारी थी लेकिन रविवार को दोपहर खेत से आग की लपटें उठने से पूरा गांव भौचक रह गया। दमकल को सूचना दी गई जो नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों के सामने देखते देखते लाखों रुपये कीमत की खड़ी फसल राख हो गई। नुकसान में अनीता देवी का लगभग पांव बिस्वा और तीनों भाइयों की करीब चार बीघा गेहूं की फसल जल गई। लोगों ने बताया कि ग्रामीणों के मदद से आग को काबू में किया।