फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   उप चुनाव में जीत पर मनाया जश्न

उप चुनाव में जीत पर मनाया जश्न

Fri, 01 Jun 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
उप चुनाव में जीत पर मनाया जश्न
ज्ञानपुर/भदोही/मोढ़। देश भर के चार लोकसभा और 10 विधान सभा सीटों हुए उप चुनावों में भाजपा की करारी हार पर गुरुवार को सपाजनों ने खूब जश्न मनाया। नूरपुर में सपा और कैराना में अजित सिंह की रालोद की जीत से सपाइयों की जीत की खुशी दोगुनी हो गई। सपा जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा की 14 सीटों पर हुए उप चुनाव में विपक्ष की भारी जीत आगामी लोकसभा चुनाव की इबारत लिखेगी।
विज्ञापन

नूरपुर विस का परिणाम आने के बाद सपाई जैसे जाग गए। जश्न की तैयारियां चल ही रही थी कि कैराना का परिणाम भी आ जाने से उत्साह दोगुना हो गया। सायं 4.30 बजे भदोही के अजिमुल्लाह चौराहे पर सपाइयों की भीड़ जुटने से सड़क जाम हो गई। कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाते जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह जनादेश मोदी सरकार की लफ्फेबाजी के खिलाफ है। लोगों से काला धन वापस लाने और भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के वादे किए थे लेकिन सत्ता मिलते ही सब हवा हो गए। पूर्व विधायक जाहिद बेग ने कहा कि अपनों के भ्रष्टाचार और अपराध पर प्रधानमंत्री ने पर्दा लगाया। दुष्कर्म के आरोपी विधायकों और भाजपा नेताओं को बचाने का काम किया गया। इस मौके पर जयराम मौर्य, कन्हैया लाल मौर्य, नान्हकू यादव, घनश्याम पासी, श्यामधर बब्बू यादव, मुन्ना यादव, दानिश सिद्दीकी, गुलाम संजरी, कमाल खां, देवा जायसवाल, सुहैल अख़्तर बबलू, गोविंद यादव, नजरुद्दीन शाह, ह्रदय प्रजापति, रमाशंकर यादव, फैसल खां, सैयद शम्स, मुन्ना यादव आदि रहे।
विज्ञापन

ज्ञानपुर में सपाजनों ने कैराना और नूरपुर में गठबंधन की जीत पर ढ़ोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर एक दूसरे का मुंह मीठा कर जश्न मनाया। कुंवर प्रमोद चंद्र, भूपेंद्र यादव, हरिशंकर यादव, प्रदीप रावत आदि मौजूद रहे। इसी तरह औराई तहसील कार्यालय में रामबहादुर, हदय नारायण, छोटे तिवारी, योगेंद्र उपाध्याय, अवधेश कुमार और घोंसिया कार्यालय पर जटाशंकर यादव, नसीम, इबराल अली, काजू चौधरी आदि लोगों ने एक दूूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। मोढ़ के कस्तूरीपुर में सपा विधान सभा अध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में जश्न मना। मौके पर प्रदीप यादव, रमापति यादव, शिवकुमार यादव, काशी पाल, घनश्याम यादव, संतलाल यादव, राजेन्द्र यादव,आदि रहे। गोपीगंज के कैंप कार्यालय पर अनिल यादव के नेतृत्व में जश्न मनाया गया। राजमणि यादव, कलाम राहीन, सुभाष पासी, रामनाथ, बाबूलाल, मुकेश बिंद, आकाश यादव, मनीष यादव, ओमजी जायसवाल आदि रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्र ने कहा कि आज के चुनाव परिणाम से स्पष्ट हो गया है कि अब जनता मोदी जी के झूठे वादों को नकारने के लिए कमर कस चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed