फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नहर और ट्यूबवेल की नाली तोड़ न करें सिंचाई

नहर और ट्यूबवेल की नाली तोड़ न करें सिंचाई

Wed, 14 Mar 2018 11:51 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
नहर और ट्यूबवेल की नाली तोड़ न करें सिंचाई
घोघा। सिंचाई बंधुओं की बैठक बुधवार को उपाध्यक्ष प्रमोद शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सिंचाई से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष ने कहा कि नहर तथा सरकारी नलकूपों की नालियों से अपने खेतों की सिंचाई कुछ किसान अवैध रूप से कर रहे हैं जो अनुचित भी है और राष्ट्रीय संपत्ति का दोहन भी है। कहा कि कुछ किसानों के कारण अन्य किसानों के खेतों की सिंचाई नहीं हो पाती है। कहा कि कोई भी किसान नहर व सरकारी ट्यूबेल की नाली तोड़कर सिंचाई न करें। अन्यथा विभागीय कर्मचारियों तथा अधिकारियों के निरीक्षण में पकड़े जाने पर कैनाल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर चंद्र बहादुर पटेल, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड प्रथम जीएस श्रीवास्तव, सहायक अभियंता रविंद्र नाथ सिंह, कैनाल मजिस्ट्रेट विवेक कुमार सिंह, अजीत कुमार, आईएम अंसारी, अरुण कुमार ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed