{"_id":"5aa057144f1c1b462c8bbc61","slug":"41520457492-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवीएन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवीएन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Thu, 08 Mar 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। केवीएन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक के खिलाफ बुधवार को रोहनिया थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ये कार्रवाई बगैर मान्यता के विद्यालय संचालित किए जाने पर की गई है।
कचहरिया स्थित केवीएन पब्लिक स्कूल नर्सरी से कक्षा 12 तक कक्षाएं संचालित होती हैं। माध्यमिक स्तर पर कक्षाएं संचालित करने के लिए विद्यालय ने सीबीएसई से संबद्धता तो ली है लेकिन प्राथमिक व जूनियर स्तर की कक्षा संचालन के लिए विद्यालय की बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता नहीं है। बता दें कि इसी विद्यालय की छात्रा श्रेया पांडेय ने पिछले दिनों छेड़खानी से आजिज आकर आत्महत्या कर ली थी।
छात्रा की आत्महत्या के बाद उसके परिजनों ने स्कूल की मान्यता पर सवाल उठाया था। बेसिक शिक्षा अधिकारी बीबी चौधरी के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी आराजीलाइन ने जब मामले की जांच की तो पाया कि विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक की कक्षाओं का संचालन बगैर मान्यता के ही चल रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी स्कंद गुप्ता की तहरीर पर विद्यालय प्रबंधक रामबली सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा किया गया है। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष रोहनिया श्रीप्रकाश गुप्ता ने की।