{"_id":"5a7b55b84f1c1b86268b8e2d","slug":"41518032312-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता टीम ने 44 बिंदुओं पर जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता टीम ने 44 बिंदुओं पर जांच की
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई बाजार। केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के सफल क्रियान्वन और मौजूदा स्थिति के सर्वेक्षण के लिए विशेष टीम ने बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में छानबीन कर जानकारी ली। इस दौरान पंचायत से चलाए जा रहे कार्यक्रमों का संज्ञान लेते हुए और बेहतर किए जाने को प्रेरित किया। टीम के सदस्य तीन दिन तक शहर में रहकर पंचायत क्षेत्र और वार्डों में स्वच्छता की स्थिति भी देखेंगे।
बुधवार को स्वच्छता संबंधी 44 बिंदुओ पर टीम ने जांच की। ये बिंदु केंद्र सरकार स्वच्छता मिशन द्वारा उपलब्ध कराया गया है। अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश चौरसिया ने स्वच्छता टीम को बताया कि नगर की साफ सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखी गई है। रोजाना दो पाली में सफाई कर्मी अपनी ड्यूटी करते हैं। जगह जगह डस्टबिन भी रखवाए गए हैं। साथ ही विभिन्न तरह से लोगों को कूड़ा आदि डस्टबिन में ही फेंकने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा लोगों को उचित स्थान पर ही कूड़ा डंप करने को कहा जा रहा है। ईओ ने निरीक्षण में टीम का सभी बिंदुओं पर सहयोग किया। टीम का नेतृत्व कर रहे योगेश उपाध्याय ने कहा कि गुरुवार को स्थलीय निरीक्षण कर शुक्रवार को आम जन से बातचीत केआधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस दौरान आनंद शुक्ला, योगेश मिश्रा, संत कुमार यादव, फिरोज आलम आदि भी उपस्थित रहे।