{"_id":"5a57d4c84f1c1bf3188b477d","slug":"41515705544-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफडीआई और नोटबंदी के विरोध में कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफडीआई और नोटबंदी के विरोध में कैंडल मार्च
Updated Fri, 12 Jan 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिला कांग्रेस सेवादल की ओर गुरुवार की देर शाम को व्यापारियों ने कैंडिल मार्च निकाला। देहरादून के व्यापारी प्रकाश पांडेय द्वारा नोटबंदी और एफडीआई के विरोध में जहर खाकर आत्महत्या के विरोध में व्यापारियों ने मार्च निकालकर भारतमाता मंदिर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।
कैंडल मार्च का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष हरीश मिश्रा ने बताया कि केंद्र सरकार के तुगलकी फरमान के कारण व्यापारियों को आत्महत्या करने पर विवश कर दिया है। हम कांग्रेसजन इस तानाशाही के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेंगे ताकि देश को जबरिया कानून से बचाया जा सके। मार्च में व्यापारियों ने एफडीआई काउंसिल मुर्दाबाद, भाजपा मुर्दाबाद, प्रकाश पांडे को न्याय दो,हत्यारा एफडीआई वापस लो, मोदी सरकार होश में आओ के जोरदार नारे लगा कर अपना गुस्सा जाहिर किया। मार्च में शैलेंद्र सिंह, हरीश मिश्रा, प्रिंस राय खगोलन, कुंवर विश्वनाथ, रोशन कुमार, हाजी अनवर चौधरी, रंजीत सेठ, शाकिर अली नबाब, विजय उपाध्याय, आशीष केसरी, पवन यादव आदि मौजूद थे।