फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भाजपा का केवल सता से सरोकार: संजय सिंह

भाजपा का केवल सता से सरोकार: संजय सिंह

Tue, 21 Nov 2017 02:18 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
भाजपा का केवल सता से सरोकार: संजय सिंह
वाराणसी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि भाजपा चुनाव आते ही राम मंदिर और धर्म के नाम पर वोट मांगने लगती है । उसे केवल सत्ता से सरोकार है। वास्तव में जनता के सुख-दु:ख से कोई मतलब नहीं हैं। प्रदेश प्रभारी संजय ने कहा कि निर्मोही अखाड़ा आरोप लगाता है कि विश्व हिंदू परिषद मंदिर के नाम पर 1400 करोड़ रुपये डकार जाती है और उसका कोई हिसाब नहीं देती। प्रदेश में योगिराज, अपराध-प्रदेश के नाम से जाना जाने लगा है। पिछले छह माह में अपराध चरम पर पहुंच गया। स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई हैं। योगी ने यूपी को रोगी बना दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव में सफल होगी तो हॉउस टैक्स आधा कर दिया जाएगा। स्वच्छ पेयजल, मोहल्ला क्लिनिक, महिला सुरक्षा आदि पर प्रमुखता से कार्य किया जाएगा। सरैंया के सभा का संचालन जिला प्रवक्ता मुकेश सिंह ने और रामनगर के सभा का संचालन राहुल सिंह ने किया। पूर्वांचल संयोजक संजीव सिंह ने कहा कि गंगा के नाम पर 800 करोड़ रुपये डकार जाने वाली सरकार को जनता माफ नही करेंगी और इस निकाय चुनाव में सबक सिखाएगी। इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला प्रभारी आलोक त्रिपाठी, सतनाम सिंह, अब्दुल्लाह खां, रामानंद राय, महफूज भाई, मो. इक़बाल, जाफर भाई, मोहसिना परवीन, प्रेमशीला पटेल, सागर यादव, बेबी मौर्य, मोहिनी महेंद्रू, आफताब, प्रमोद वर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, घनश्याम पांडेय, धीरज पटेल, मुहम्मद सलीम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed