{"_id":"59fcd7324f1c1b8e698b9304","slug":"41509742386-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के पांच जिलों के प्रत्याशियों पहली सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के पांच जिलों के प्रत्याशियों पहली सूची जारी
Updated Sat, 04 Nov 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भाजपा ने काशी क्षेत्र के पहले चरण के निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी। पहली सूची में नगर निगम को छोड़कर नगर पालिका और नगर पंचायतों के प्रत्याशी शामिल हैं। पांच जिलों के 536 वार्डों के लिए 486 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इन जिलों के बाकी 50 वार्ड के प्रत्याशियों की सूची देर रात या शनिवार को जारी की जाएगी।
लखनऊ से सूची लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य गुलाब बाग स्थित पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। इसके बाद पांचों जिलों सोनभद्र, गाजीपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़ और अमेठी के जिलाध्यक्षों को बुलाकर सूची बंद लिफाफे में उन्हें सौंपी गई। जिलाध्यक्षों को अपने जिले में जाकर इसकी घोषणा करने की हिदायत दी गई।
लक्ष्मण आचार्य ने बनारस की सूची के सवाल पर कहा कि प्रदेश नेतृत्व से अभी सूची नहीं आई है। क्षेत्रीय महामंत्री रामचंद्र मिश्र के अनुसार काशी क्षेत्र के 15 जिलों में दो नगर निगम, 19 नगर पालिकाएं, 56 नगर पंचायत, 1364 वार्ड शामिल हैं। इनमें से दो नगर निगम और 16 नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भाजपा का कब्जा रहा है।