{"_id":"59ee51ec4f1c1bc8678b7482","slug":"41508790764-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो की मौत
Updated Tue, 24 Oct 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में दो की मौत
चोलापुर में बाइक सवार को ट्रक ने कुचला
रामनगर में मैजिक ने मजदूर को मारी टक्कर
चोलापुर/रामनगर। भोपापुर बाजार में पंचपेड़वा बाबा मंदिर के समीप सोमवार की रात बाइक सवार कुसहा निवासी बाबूलाल पटेल (42) को कुचलते हुए ट्रक तेजी से मोहांव की ओर भाग निकला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस बाबूलाल के शव को कब्जे में लेकर ट्रक और चालक की खोजबीन में जुटी हुई थी। पुलिस के अनुसार हादसे के दौरान बाबूलाल ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। वहीं टेंगरा मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के समीप सोमवार को मनीष उर्फ मुलायम (21) को मैजिक ने जोरदार टक्कर मारी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
बड़ागांव थाना अंतर्गत कुसहा निवासी बाबूलाल बाइक से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाबतपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने सामने से बाबूलाल की बाइक पर जोरदार टक्कर मारी। टक्कर से सड़क पर गिरे बाबूलाल को कुचलते हुए चालक तेजी से ट्रक लेकर भाग निकला। तीन भाइयों में सबसे छोटे बाबूलाल की मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी मंजुला अचेत होकर गिर पड़ी जबकि उनकी दो बेटियों और दो बेटों का रो-रोकर बुरा हाल था।
उधर, रामनगर के टेंगरा मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के समीप सोमवार को मनीष उर्फ मुलायम (21) को मैजिक ने जोरदार टक्कर मारी। हादसे में मिर्जापुर के अदलहाट थाना के परोरा गांव निवासी मनीष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मैजिक लेकर चालक भाग निकलने में सफल रहा। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की जानकारी पर पहुंचे मनीष के जीजा विनोद ने बताया कि वह साइकिल से काम करने वाराणसी जा रहा था और जल्द ही उसका विवाह होने वाला था।