फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   विदेशी छात्राओं को रात आठ बजे के बाद नो इंट्री

विदेशी छात्राओं को रात आठ बजे के बाद नो इंट्री

Sun, 01 Oct 2017 12:19 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:19 PM IST
विज्ञापन
विदेशी छात्राओं को रात आठ बजे के बाद नो इंट्री
वाराणसी। त्रिवेणी हॉस्टल की छात्रा के साथ 21 सितंबर को हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद बीएचयू प्रशासन विदेशी छात्राओं की सुरक्षा के लिए सतर्क हो गया है। विश्वविद्यालय परिसर में सीसीटीवी लगाने, छात्रावासों में सुरक्षा बढ़ाने और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था करने के साथ ही विदेशी छात्राओं के रात को बाहर आने-जाने के लिए नया फरमान जारी किया गया है। अब अंतरराष्ट्रीय महिला छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को हर हाल रात आठ बजे तक हॉस्टल आने को कहा गया है।
विज्ञापन

अब तक अंतरराष्ट्रीय छात्रावास में रहने वाली विदेशी छात्राओं के लिए साढ़े सात बजे का समय निर्धारित था। अब इस समय को आधा घंटा बढ़ा दिया गया है। वजह यह है कि परिसर में शाम छह बजे तक कक्षाएं चलती हैं। इंटरनेशनल हाउस कांप्लेक्स की वार्र्डेन डॉ. पूर्णिमा अवस्थी के हस्ताक्षर से महिला छात्रावासों में नोटिस चस्पा कराई गई है। नोटिस में रात आठ बजे तक हॉस्टल के मेन गेट बंद होने का जिक्र किया गया है। इसके बाद किसी को बाहर भी नहीं जाने देने की चेतावनी दी गई है। हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को यह जानकारी दी जा चुकी है।
विज्ञापन

बीएचयू में 60 देशों के छात्र-छात्राएं प्रवेश लेते हैं लेकिन परिसर स्थित छात्रावासों में 38 देशों के छात्र-छात्राएं रहते हैं। जहां तक छात्राओं की बात है तो दो हॉस्टल (दो एनेक्सी, न्यू वीमेन हॉस्टल) में श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस, अफगानिस्तान और ईरान समेत 30 देशों की 100 से अधिक छात्राएं रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed