फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   वामपंथियों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना

वामपंथियों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना

Tue, 13 Jun 2017 01:35 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
वामपंथियों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना
जौनपुर। छह सूत्रीय मांगों को लेकर सीपीआई, एसयूसीआई, सीपीएम, आरएसपी, माकपा, माले ने कलेक्ट्रेट में सोमवार को संयुक्त रूप से धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज के गरीब तथा कमजोर वर्ग पर हो रहे जुल्म का बोलबाला है।भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, लूट खसोट बढ गया है। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्रीय मांत्र पत्र सौंपा जिसमें प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, साम्प्रदायिक संघर्षो पर रोक लगाने, पेट्रोल डीजल और गैस की कीमत कम करने, मध्य प्रदेश के किसानों पर फायरिंग और लाठी चार्ज में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने और लखनऊ विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री का विरोध कर रहे छात्रों को बिना शर्त रिहा करने की मंाग की है। धरना सभा में जय प्रकाश सिंह, उदल यादव, कल्पनाथ गुप्ता, जगदीश चंद्र, किरण शंकर, विजय कुमार, अशोक पांडेय, कृष्ण नारायण, महेंद्र मौर्या, सुभाष पटेल, प्रवीण शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed