फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   41 challaned against school vehicles on the third day in varanasi fine of Rs 3.34 lakh was collected

वाराणसी में जांच अभियान: स्कूली वाहनों के खिलाफ तीसरे दिन 41 का हुआ चालान, 3.34 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया

Fri, 29 Apr 2022 04:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 29 Apr 2022 04:08 PM IST
सार

स्कूली वाहनों के खिलाफ एआरटीओ प्रशासन सर्वेश चतुर्वेदी की अगुवाई में चलाए गए जांच अभियान के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को 41 वाहनों का चालान हुआ। जबकि तीन वाहनों को बंद कर तीन लाख 34 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। 

विज्ञापन
41 challaned against school vehicles on the third day in varanasi fine of Rs 3.34 lakh was collected
स्कूली वाहनों के खिलाफ जांच अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कूली वाहनों के खिलाफ एआरटीओ प्रशासन सर्वेश चतुर्वेदी की अगुवाई में चलाए गए जांच अभियान के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को 41 वाहनों का चालान हुआ। जबकि तीन वाहनों को बंद कर तीन लाख 34 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। 

विज्ञापन


नियमों को ताक पर रखकर स्कूली बच्चों को ढोने वालों में न्यू वाराणसी पब्लिक स्कूल, ग्रीन विला इंग्लिश स्कूल, हैप्पी होम इंग्लिश स्कूल, गुरुनानक इंग्लिश स्कूल, संत फ्रांसिस जेवियर स्कूल, एमएस यूनिक स्कूल, विवेकानंद एजुकेशनल, संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल, सेठ एमआर जैयपुरिया स्कूल, सेठ आनंदराम जैयपुरिया स्कूल, अमृतलाल इशरत मेमोरियल स्कूल, माइक्रोटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, हैप्पी मॉडल स्कूल, सनराइज पब्लिक स्कूल, गनेशा एजुकेशनल, एमएस यूनिक सोशल फाउंडेशन,सेरेन सोनी पब्लिक स्कूल, ब्लॉसम हाउस एजुकेशनल सोसायटी, बीपी पोद्दार फाउंडेशन और एसएसआई पब्लिक स्कूल के कुल 41 वाहनों का चालान किया गया। तीन वाहनों को बंद कर कुल तीन लाख 34 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


इन कारणों से हुई कार्रवाई 
पांडेयपुर, सारनाथ, आशापुर, पहड़िया क्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया। जिसमें 15 वाहन फिटनेस, तीन वाहनों क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने , सात वाहनों का परमिट समाप्त होने, तीन वाहनों के चालक बिना लाइसेंस के पाए गए। इसके अलावा कई वाहनों में जीपीएस, कैमरा, अग्नि शमन, फर्स्ट एड बाक्स की कमी, खराब आपातकालीन दरवाजा और खिड़की में जाली नहीं होने पर कार्रवाई हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली वाहन में मिली गड़बड़ी तो होगी प्रबंधन की जिम्मेदारी

स्कूली वाहनों के खिलाफ चल रहे अभियान में संभागीय परिवहन अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कड़ा निर्देश दिया है। कहा कि स्कूल वाहन में अगर किसी तरह की कोई गड़बड़ी मिलती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। ऐसे में बिना फिटनेस के स्कूली वाहनों को सड़क पर नहीं चलाना चाहिए।

अभियान के दौरान स्कूली वाहन के पूरी तरह से फिट होने की जांच की जा रही है। गर्मी के मौसम में अगर स्कूली वाहनों के सीज होने से बच्चों और अन्य लोगों को परेशानी होगी तो उसकी जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होगी। बताया कि वाहन से संबंधित सभी तरह के कर ऑनलाइन जमा करने की भी व्यवस्था है। ऐसे में किसी को भी टैक्स जमा करने के लिए आरटीओ आफिस का चक्कर काटने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed