वाराणसी : मतगणना के लिए 101 न्याय पंचायतों के लिए लगाए जाएंगे 404 टेबल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 2 मई को होने वाली मतगणना की तैयारी की गई है। वाराणसी के 8 ब्लाकों के 101 न्याय पंचायतों के लिए 404 टेबल लगाए जाएंगे। इसके लिए राइफल क्लब में हुई बैठक में सीडीओ मधुसूदन हुल्गी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
2592 बूथों की मतपेटियों की गिनती के लिए ऑठों ब्लॉकों में 8 स्थान निर्धारित किए गए हैं। जहां पर अधिकारियों की देखरेख में गिनती शुरू की जाएगी। प्रति न्याय पंचायत में चार गणना टेबल लगाने का निर्देश दिया गया। सभी मतगणना टेबल पर 1 पर्यवेक्षक एवं 4 मतगणना सहायक लगाए जाएंगे। समस्त विकास खंडों से मतगणना कराने के लिए कमरों की संख्या व टेबल की संख्या के संबंध में निर्देश दिया गया।
सुपर जोनल मजिस्ट्रेट को मतगणना स्थलों पर मतगणना की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया। मतगणना स्थलों पर पानी का टैंकर, चिकित्सीय टीम और एंबुलेंस की व्यवस्था कराने को कहा गया। इसके साथ मतगणना स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा बल की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में समस्त निर्वाचन अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं सुपर जोनल मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
इन आठ स्थानों पर होगी गिनती
पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा के अनुसार सेवापुरी ब्लाक के लिए आईटीआई कॉलेज कपसेठी में गिनती होगी। बड़ागांव के लिए बलदेव डिग्री कॉलेज, पिंडरा के लिए नारायणी चैलेंजर कान्वेंट स्कूल गंगापुर, हरहुआ के लिए काशी कृषक इंटर कॉलेज, चोलापुर के लिए आदर्श राष्ट्रीय विद्यालय इंटर कॉलेज, चिरईगांव के लिए जयप्रकाश स्नातकोतर महाविद्यालय उमराहा, आराजी लाइन के लिए जगतपुर डिग्री कॉलेज और काशी विद्यापीठ के लिए डिवाइन सैनिक स्कूल लहरतारा।