फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   40 companies offered jobs to 646 youth, 7689 participated

रोजगार मेला: 40 कंपनियों ने 646 युवाओं को दिया जॉब ऑफर, 7689 हुए शामिल; ऐसे दिया इंटरव्यू

Sun, 04 May 2025 02:51 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 04 May 2025 02:51 PM IST
सार

सात हजार युवाओं ने शैक्षिक योग्यता और हुनर के अनुसार इंटरव्यू दिया। 646 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर दिया गया। 7689 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
40 companies offered jobs to 646 youth, 7689 participated
रोजगार मेला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rojgar Mela 2025: चांदपुर के खंडेश्वरी बाबा इंटर कॉलेज में वृहद रोजगार मेले का आयोजन हुआ। रोजगार मेले में पूर्वांचल के प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, मऊ सहित 12 जनपदों के युवाओं ने भाग लिया। युवाओं ने 40 निजी कंपनियों में आवेदन किया।  

विज्ञापन


मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि 8000 से 40000 रुपये तक की नौकरी का ऑफर दिया गया।उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने 11 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया। कहा कि श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन करावावे बदे आप लोगन एक कदम चलबा त हम एक हजार कदम चले के तैयार बानी। 
विज्ञापन


योगी-मोदी देश के गरीब मजदूर के जीवन के खुशहाल बनावे बदे कवन कवन योजना लिआयल हवै, ई जानें बदे पहली बार हम गांव में एह तरह कार्यक्रम कई ली है। 5600 श्रमिक जो कम पढ़े लिखे हैं उन्हें इजराइल में काम पर लगाया गया। जो दो लाख रुपया महीना कमा रहे हैं। आने वाले एक साल में सवा लाख लोगों को जर्मनी, जापान में महिला नर्स, भवन निर्माण, कारीगर कार्यों के लिए विदेश में रोजगार मुहैया कराने का लक्ष्य रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

11 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र
वृहद रोजगार महाकुंभ में मंत्री अनिल राजभर ने अभय रंजन, कृष्णा यादव, गोपाल सिंह, अखिलेश कुमार, शुभम शर्मा, उत्कर्ष, अब्दुल, शैली सिंह सहित कुल 11 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया। इन्हें एक सप्ताह में जॉइन करना है। किसी को परेशानी हो तो वह सेवायोजन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार सिंह, देव ब्रत यादव, सुनील कुमार द्विवेदी उपस्थित थे।

बीएससी, बीकॉम वाले युवा ज्यादा
बीए, बीएससी, बीटेक, बीईडी, आईटीआई, एलएलबी, बीएएलएलबी, एमकॉम पास युवाओं ने आवेदन किया। मऊ से आए उदय चौहान ने बताया कि यह उनका दूसरा प्रयास है। प्रयागराज से दिनेश कुमार ने तीसरी बार हिस्सा लिया। प्रयागराज से आई श्वेता पटेल (बीईडी, बीटेक) और वाराणसी से शैली (बीटेक) ने पहली बार प्रयास किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed