फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   38 students of BHU statistics department got jobs highest annual package of 11.40 lakhs

कैंपस प्लेसमेंटः बीएचयू सांख्यिकी विभाग के 38 छात्रों को मिली नौकरी, सर्वाधिक 11.40 लाख का सालाना पैकेज

Mon, 22 Nov 2021 11:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 22 Nov 2021 11:55 PM IST
सार

बीएचयू के सांख्यिकी विभाग के एमएससी की छात्रा शिप्रा सिंह और छात्र धीरज वर्मा को परामर्शदाता पद पर 11.40 लाख का पैकेज मिला है। 

विज्ञापन
38 students of BHU statistics department got jobs highest annual package of 11.40 lakhs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो

विस्तार

बीएचयू के सांख्यिकी विभाग के 38 छात्रों को अलग-अलग कंपनियों में नौकरी मिली है। ऑनलाइन कैंपस चयन में एमएससी की एक छात्रा और छात्र को सबसे अधिक 11.40 लाख सालाना पैकेज मिला है जबकि अन्य छात्रों को भी न्यूनतम आठ लाख के पैकेज पर चयनित किया गया है। इससे चयनित छात्र-छात्राओं में खुशी है।

विज्ञापन


विभाग के प्लेसमेंट इंचार्ज प्रो. केके सिंह ने बताया कि 2020-22 बैच के छात्रों को सांख्यिकी अन्वेषक, डॉटा साइन, परामर्शदाता, बिजनेस एनालिस्ट की नौकरी मिली है। एमएससी की छात्रा शिप्रा सिंह और छात्र धीरज वर्मा को परामर्शदाता पद पर 11.40 लाख का पैकेज मिला है। बताया कि 38 में से 14 का चयन पिछले महीने हुआ था।
विज्ञापन


इसमें ऐश्वर्य विजयलक्ष्मी, अंशिका गुप्ता, अनुब्रता रॉय, अर्पित बाजपेयी, आयुष शर्मा, नीलिशा मालती, प्रणय कृष्णा, समीर कुमार शर्मा, सौरभ उपाध्याय, सुदिप्ता बनर्जी, प्रियंका कुमारी बरनवाल, रिजु दास, उर्मिषा चटर्जी का दस लाख सालाना पैकेज पर चयन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरर्नशिप के दौरान मिलेगा चालीस हजार

38 students of BHU statistics department got jobs highest annual package of 11.40 lakhs
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

छह माह के इंटरर्नशिप के दौरान चालीस हजार रुपये प्रतिमाह मिलेगा। पिछले सप्ताह चयनित मयूरी कुमारी, नेहा सिंह, शांभवी पाठक, सिद्धिमा सिंह, दीपतीर्था चटर्जी, नेहा झा, सौविक मंडल, विधिका दूबे को 10.28 लाख रुपये मिलेंगे।

इसके साथ ही आकृति पंकज, नितेश कुमार अग्रवाल, प्रज्जवल पांडेय, शंकर गुलाठी, अनवेशा, विवेक उपाध्याय, चाहत गुप्ता, प्रसून सिंह, शिवांगी, सौविक  घोष, सुभाजीत दास, तान्या शर्मा, उदिता गोस्वामी और यश्वासा वर्मा को 8.15 लाख रुपये का पैकेज मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed