फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   3758 followers including 200 foreigners took initiation at Swarved Dham

Varanasi News: स्वर्वेद धाम में 200 विदेशियों समेत 3758 अनुयायियों ने ली गुरु दीक्षा

Sat, 29 Nov 2025 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
3758 followers including 200 foreigners took initiation at Swarved Dham
स्वर्वेद महामंदिर धाम। फाइल फोटो
वाराणसी। स्वर्वेद महामंदिर धाम में तीन दिवसीय समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव की पूर्णाहुति हो गई। इस दौरान दो सौ 18 देशों सहित देश के विभिन्न प्रांतों के 3758 अनुयायियों ने गुरु दीक्षी ली। उन्होंने विहंगम योग की साधना और पूजा पद्धति को आत्मसात किया।
विज्ञापन

महोत्सव में संत स्वतंत्र देव महाराज और संत विज्ञान देव विज्ञान देव महाराज के सानिध्य में हुए अनुष्ठान के दौरान अनुयायियों ने पूजन अर्चन के साथ गुरु दीक्षा भी ली। यहां के सेवा, अध्यात्म और एकत्व के संदेश से अभिभूत अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, ओमान, कुवैत, जापान, कनाडा, जर्मनी सहित 18 देशों के अनुयायी भी गुरुबंदगी की। करीब तीन हजार आए विदेशों में से दो सौ ने पहली बार गुरु दीक्षा ली। जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के अनुयायियों ने गुरु संग साधना की। संत विज्ञानदेव महाराज ने बताया कि तीन दिनों के महोत्सव के दौरान विदेशियों सहित कुल 3758 श्रद्धालुओं ने दीक्षा ग्रहण की। छत्तीसगढ़ के विधायक एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने दी दीक्षा ली हैं। शुक्रवार को धाम के संत प्रवर विज्ञान देव महाराज ने महर्षि सदाफल देव महाराज की प्रतिमा पर प्राकृतिक लौंग-इलायची से निर्मित पवित्र माला अर्पित की। शंख-ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपूर्ण वातावरण अद्वितीय आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed