फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   3.70 lakh cheated in the name of getting a job

Varanasi: केंद्रीय विद्यालय में नौकरी दिलाने के नाम पर मिर्जापुर की सगी बहनों से लाखों की ठगी, शिक्षक पर केस

Mon, 29 May 2023 10:03 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 29 May 2023 10:03 AM IST
सार

केंद्रीय विद्यालय में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। भुक्तभोगी ने मिर्जापुर की सगी बहनों ने सामने घाट स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक के खिलाफ लंका थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
3.70 lakh cheated in the name of getting a job
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय विद्यालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर शिक्षक ने मिर्जापुर की सगी बहनों से तीन लाख सत्तर हजार रुपये की ठगी कर ली। मिर्जापुर के चुनार थानाक्षेत्र के चेरा के पुरा की रहने वाली अर्चना व वंदना मौर्या ने सामने घाट स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक श्रीशचंद्र पांडेय उर्फ अनुराग पांडेय के खिलाफ लंका थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। श्रीशचंद्र मूलरूप से गाजीपुर के सहादतपुरा का रहने वाला है।

विज्ञापन


सगी बहनें अर्चना और वंदना के अनुसार, इंटरमीडिएट के बाद आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए वे लंका क्षेत्र में किराये पर कमरा लेकर रहती थीं। उनके बगल के मकान में श्रीशचंद्र पांडेय उर्फ अनुराग भी रहता था। जान-पहचान होने के बाद श्रीशचंद्र उर्फ अनुराग ने दोनों को बताया कि केंद्रीय विद्यालय में जेएसए पद की भर्ती निकली है।
विज्ञापन


दोनों बहनों की नौकरी लगवाने की बात कही। श्रीशचंद्र की बात मान कर दोनों ने परीक्षा दी। इसके बाद श्रीशचंद्र ने परीक्षा में पास कराने के लिए एक लाख 20 हजार रुपये ले लिया। बीते 20 अप्रैल को नियुक्ति पत्र दिलाने के नाम पर दोबारा ढाई लाख रुपये लिया। जेएसए की भर्ती का रिजल्ट आया तो दोनों का नाम नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: देर रात पार्टी से लौट रहे युवक को गोली मारकर लूटी बाइक, रिंग रोड पर वारदात से मचा हड़कंप

इस पर अपना पैसा मांगने के लिए फोन किया, लेकिन आरोपी शिक्षक फोन नहीं उठा रहा है। मैसेज का भी जवाब नहीं दे रहा है। इस संबंध में लंका इंस्पेक्टर अश्वनी पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed