फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   36th Battalion PAC reached the finals of handball and basketball

Varanasi News: हैंडबॉल और बास्केटबॉल के फाइनल में पहुंची 36वीं वाहिनी पीएसी

Fri, 27 Feb 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
36th Battalion PAC reached the finals of handball and basketball
36वीं पीएसी रामनगर की मेजबानी में पीएसी पूर्वी जोन अंतरवाहिनी बास्केटबॉल और हैंडबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को खेली गई। दूसरे दिन मैच का उद्घाटन सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पांडेय ने किया। सुबह के सत्र में बास्केटबॉल में 36वीं वाहिनी पीएसी ने 20वीं वाहिनी पीएसी को 24-8 के अंतर से हराया। हैंडबॉल में 36वीं वाहिनी पीएसी ने 42वीं वाहिनी पीएसी को 12-2 के स्कोर से हराया। दूसरे सत्र में हैंडबॉल के पहले सेमीफाइनल में 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर और 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर के बीच खेला गया। इसमें 36वीं वाहिनी पीएसी ने 15-10 से जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल 12वीं वाहिनी ने चौथी वाहिनी पीएसी को 20-5 के स्कोर से हराया। बास्केटबॉल के पहले सेमीफाइनल में 36वीं वाहिनी ने 33वीं वाहिनी को 33-9 से जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल 34वीं वाहिनी ने 39वीं वाहिनी को 57-40 से जीत ली। फाइनल शुक्रवार को होगा। मौके पर कैलाश नाथ यादव, संजय सिंह, अंकित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed