फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   36 feeders of the city overloaded, problems will increase if load is not distributed

Varanasi News: शहर के 36 फीडर ओवरलोड, भार न बंटा तो बढ़ेगी परेशानी

Tue, 27 Feb 2024 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
36 feeders of the city overloaded, problems will increase if load is not distributed
शहर में विभिन्न उपकेंद्रों से जुड़े 36 फीडर ओवरलोड हैं। लोड बांटा नहीं गया तो गर्मी में हालात ज्यादा खराब हो जाएंगे और फॉल्ट के कारण लोगों को बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

जर्जर तार-पोल और ट्रांसफॉर्मरों की समस्या से जूझ रहे बिजली सिस्टम में तमाम खामियां हैं। इस बीच आने वाली गर्मी में बढ़ने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए डिस्कॉम की पर्याप्त तैयारी नहीं है। इनमें कई फीडरों पर जरूरत से ज्यादा आपूर्ति का भार भी एक समस्या है। नगरीय विद्युत वितरण मंडल प्रथम में 33 केवी के छह और 11 केवी के 14 फीडर ओवरलोड हैं। जबकि सर्किल द्वितीय में 16 फीडर ओवरलोड हैं। गोदौलिया, मछोदरी, बड़ालालपुर समेत विभिन्न बिजली उपकेंद्रों से संचालित शहर के 36 फीडर ओवरलोड हैं। इसके अलावा बिजली चोरी के कारण होने वाला लाइन लॉस भी लोड बढ़ने का कारण माना जा रहा है। अधीक्षण अभियंता अनूप सक्सेना के मुताबिक कई फीडरों का लोड कम करने के लिए योजना बनाई गई है। उन पर काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed