{"_id":"67a11d2255e57e5cef0f65e8","slug":"35-lakh-passengers-traveled-to-prayagraj-in-600-trains-in-21-days-varanasi-news-c-20-vns1056-876581-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 21 दिन में 600 ट्रेनों से 35 लाख यात्रियों ने किया प्रयागराज का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 21 दिन में 600 ट्रेनों से 35 लाख यात्रियों ने किया प्रयागराज का सफर
विज्ञापन
काशी से महाकुंभ के लिए 10 से 31 जनवरी तक नियमित ट्रेन और स्पेशल ट्रेनों का आंकड़ा
आम दिनाें में एक दिन में करीब 3500 यात्री जाते हैं प्रयागराज
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। महाकुंभ के दौरान प्रयागराज के लिए काशी से पिछले 21 दिन में 600 ट्रेनों से 35 लाख यात्रियों ने ट्रेन का सफर किया। यानी औसतन एक दिन में एक लाख 66 हजार लोगों ने सफर किया। जबकि आम दिनों में वाराणसी से प्रयागराज के लिए करीब 3500 यात्री सफर करते हैं। हालांकि 29 जनवरी को 4.5 लाख और 30 जनवरी को सर्वाधिक 4.73 लाख लोगों ने प्रयागराज की यात्रा की।
डीआरएम ऑफिस में प्रेस काॅन्फ्रेंस में एडीआरएम उत्तर रेलवे लालजी चौधरी और एडीआरएम पूर्वाेत्तर रेलवे आरके सिंह ने बताया कि महाकुंभ में स्नान के लिए बनारस, वाराणसी और वाराणसी सिटी स्टेशन से बड़ी संख्या में लोगों ने प्रयागराज, रामबाग, झूंसी जाने वाली नियमित और स्पेशल ट्रेनों से सफर किया। वाराणसी से प्रयागराज के लिए 10 से 31 जनवरी तक 300 ट्रेनों से लोगों को प्रयागराज तक पहुंचाया गया, जबकि 300 ट्रेनों से उनको वापस वाराणसी लगा गया।
उन्होंने बताया कि यात्रियों के सफर को आसान बनाने के लिए नियमित ट्रेनों के संचालन के साथ-साथ स्पेशल ट्रेनें भी चलाई गईं। इसमें जनवरी माह के अंतिम दो दिनों में यात्रियों की संख्या सर्वाधिक रही। रेल प्रशासन की ओर से स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की निगरानी करने के साथ ही इसमें जरूरत के हिसाब से बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन
यूपी का रेल बजट बढ़ा 18 गुना
डीआरएम ऑफिस लहरतारा में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रेल बजट 18 गुना बढ़ा है। उत्तर प्रदेश में रेल के विकास के लिए कुल 1,04,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। इससे प्रदेश में दोहरी लाइन, तीसरी लाइन, अमृत भारत स्टेशन आदि का कार्य तेजी से चल रहा है। गोरखपुर, लखनऊ एवं वाराणसी से अमृत भारत एक्सप्रेस के संचलन के बारे में रेल मंत्री ने कहा कि अमृत भारत ट्रेनों के लिए सुनियोजित तरीके से कार्य किया जा रहा है। यह भी बताया कि यूपी में पिछले 10 साल में 5,200 किलोमीटर के रेलवे ट्रैक बिछाए गए हैं जो कि पूरे स्विट्जरलैंड अथवा बेल्जियम के रेलवे ट्रैक की लंबाई से अधिक है। उत्तर प्रदेश में 14 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन 20 जिलों से होकर किया जा रहा है।